Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

जोन में गगन का जोर, गगनचुंबी आजमाइश…एसटी रिजर्व सीट पर एसटी एससी संगठन से उम्मीद, ट्रेन मैनेजर सहित एसटी वोटर पर सेंध के लिए संपर्क

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जेसीस बैंक डायरेक्टर चुनाव में जोनल उम्मीदवार गगन छपरी पश्चिम रेलवे जोन के मजबूत विकल्प माने जा रहे है। इनकी सामाजिक व राजनीति से जुड़ी सार्वजनिक पारिवारिक पृष्ठभूमि का इन्हें बखूबी लाभ मिलना तय माना जा रहा है। दरअसल गगन रेलवे में ट्रेन मैनेजर कैटेगिरी है। साथ ही परिवार के संगठनात्मक गतिविधियों के चलते इनकी जोन स्तर पर पहचान भी काबिज है। यहीं वजह है कि संगठन ने इन्हें जोनल स्तर की उम्मीदवारी की जिम्मेदारी सौंपी है। ट्रेन मैनेजर कैटेगिरी से अन्य कर्मचारी इनके सपोर्ट में प्रचार के लिए जुटे हुए है।

मंडल स्तर पर सामाजिक काम….दरअसल गगन छपरी रतलाम मंडल एससी सहित सभी वर्गों के बीच स्वच्छ कर्मचारी राजनीति के प्रणेता रहे प्रदीप करोसिया के साडू है। स्व. करोसिया की पुण्यतिथि पर सभी वर्गों के बच्चों को पाठ्यसामग्री का वितरण सहित ब्लड डोनेट शिविर जैसे मानव हितैषी काम में जुटे रहे। बतौर ट्रेन मैनेजर इन्हें संरक्षा से जुड़े हादसे टालने जैसे बेहतर काम के चलते लगातार दो बार डीआरएम अवॉर्ड भी मिला है। सभी वर्गी से मित्रवत संबंधों के साथ सभी के काम आने के चलते इन्हीं दोस्तों में भी गहरी पैठ है। यहीं वजह है कि एसटी रिजर्व सीट से जोनल उम्मीदवार के रूप में इनके नाम पर अंतिम निर्विरोध मोहर लगाई गई।

इन मंडलों से मिलेगा लाभ:- दरअसल एसटी वर्ग से बैंक डायरेक्टर पद के लिए एक अहमदाबाद तथा शेष मुंबई से उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे है। जबकि राजकोट, बड़ौदा, भावनगर में एक भी उम्मीदवार नहीं खड़ा किया गया। ये तीन मंडल रतलाम मंडल से बेहद नजदीकी जुड़े है। कर्मचारियों की आपसी पहचान व संबंध है। इसलिए इन्हें इन मंडलों से भी वोट मिलने की पूरी उम्मीद है। रही बात मुंबई तथा रतलाम की तो यहां एसटी एससी यूनियन का खासा प्रभाव है। चूंकि गगन संगठन से नामित उम्मीदवार है , इसलिए इन्हें इन मंडलों से वोट मिलना भी तय है। रतलाम में पिछले सप्ताह से जनसंपर्क जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.