Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

परिषद ने संकल्प पत्र दोहराया…. चुनाव प्रचार में किए गए वादे, मंडल मंत्री पराशर बोले- अंशधारकों को दी जाएगी राहत

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद जनसंपर्क के दौरान संकल्प पत्र को दोहराया गया। इनमें अंशधारकों को राहत देने सहित वादे भी किए गए।

मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर एवं डीआरयूसीसी मेंबर अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के जेसीस बैंक के डायरेक्ट पद के उम्मीदवार विश्वनाथ प्रताप सिंह मीणा एवं अजय महाजन के समर्थन में रतलाम से फतेहाबाद के मध्य चुनाव प्रचार किया गया। कर्मचारी परिषद के मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर ने सर्वप्रथम कर्मचारियों द्वारा मान्यता के चुनाव में अभूतपूर्व मत एवं समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कर्मचारियों के मध्य जैक्सन कोऑपरेटिव सोसाइटी के चुनाव में परिषद के संकल्प पत्र को दोहराया गया।


मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर ने बताया कि जेसीस बैंक में लोन लेने के लिए दिए जाने वाली सिक्योरिटी को समाप्त किया जाएगा। सभी प्रकार के लोन राशि को बढ़ाना एवं सभी प्रकार के लोन की ब्याज दरों को कम किया जाएगा। जेसीबी बैंक में होने वाली भर्ती में पूर्णतः पारदर्शिता एवं सभी अंश धारी के लिए ओपन करवाने सहित लोन लेने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कराया जाना मुख्य संकल्प में शामिल किया गया है। सभी कर्मचारी भाइयों के सहयोग से पूरा किया जाएगा।
चुनावी कैंपेन को कर्मचारियों द्वारा भरपूर समर्थन मिला एवं कर्मचारी द्वारा PRKP को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने का विश्वास दिलाया गया।

प्रवक्ता सुजीत शर्मा ने बताया कि परिषद को मतदाताओं से बेहतर रुझान मिल रहा है। हमारा संगठन सामूहिक एकता के साथ चुनाव में मेहमत कर रहा है।


चुनावी कैंपेन में प्रमुख पदाधिकारी राधेश्याम नापित, पंकज मीणा SSE डीजल, मुनेश मीणा, अनिल मीणा, राधेश्याम चोटिया, महेश आदि शामिल रहे। पूरे जोश के साथ डायरेक्टर पद के उम्मीदवारो के समर्थन में वोट करने एवं वोट करवाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.