Logo
ब्रेकिंग
धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...

झिलमिलाते मंच पर बही सतरंगी त्रिवेणी….राष्ट्रवाद, आध्यात्म और संस्कृति का संगम, बजती रही तालियां

-श्रीमातृ विद्या मन्दिर का वार्षिकोत्सव, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। एक ही सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रवाद, आध्यात्म और संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने पूरे राष्ट्रवाद की परिकल्पना को बखूबी साकार किया। हैरतंगेज कलात्मक नृत्य व क्रांतिकारी व राष्ट्रप्रेम से जुड़ी प्रस्तुतियों में नन्ही प्रतिभाओं के प्रदर्शन से  दर्शक मंत्रमुग्ध होते चले गए।

नज़ारा श्रीअरविन्द मार्ग स्थित श्रीमातृ विद्या मन्दिर विद्यालय के प्रगति भवन परिसर का था। जहां विद्यार्थियों ने सुन्दर वेशभूषा, कर्णप्रिय संगीत और मन मोह लेने वाली अद्भुत प्रस्तुतियां दी। ये वातावरण में एक अलग ही रस घोल रही थी। ये दृश्य अभिभावकों और अतिथियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहें। वार्षिकोत्सव ‘आह्वान’ में विद्यार्थियों ने जहां राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर खूब दाद बटोरी। वहीं विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाने वाले नृत्य तथा आध्यात्म के रंगों में रंगा अभिनय विद्यालय के संस्कारों को प्रदर्शित कर रहा था।

मुख्य अतिथि श्री अरविन्द आश्रम बड़ौदा के वरिष्ठ साधक डॉ. शरद जोशी,श्रीअरविन्द समग्र शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती विनीता ओझा ने अपने सम्बोधन में वार्षिकोत्सव की रंगारंग प्रस्तुतियां को हृदयस्पर्शी बताते हुए इसकी तैयारी में लगे शिक्षकों व विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की। प्रारम्भ में अतिथियों व श्रीअरविन्द आश्रम के वरिष्ठ साधक मनोज शर्मा, ओरो आश्रम रतलाम के चैयरमेन सतीश पंड्या, रमेश पाठक आदि ने श्रीमाँ व श्रीअरविन्द के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। लोकेन्द्र सिंह सिसौदिया, सतीश पंड्या, रमेश पाठक, श्रीमती विनीता ओझा, योगिता गुप्ता,भावना शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन विशाखा सुभेदार किया। आभार यशपाल तंँवर ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.