Logo
ब्रेकिंग
धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...

डायरेक्टर पद का पहला दांव….राजेंद्र व सचिन पर मजदूर संघ ने जताया विश्वास, घोषित किए अधिकृत उम्मीदवार

-जेसी बैंक के दो डायरेक्टर पद के लिए चुनाव में पहली घोषणा
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे जैक्सन को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निदेशक पद के लिए 22 दिसंबर को चुनाव को लेकर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने अपने अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिए है। दाहोद में कार्यरत असिस्टेंट यार्ड मास्टर सचिन मिश्रा व रतलाम मंडल कार्यालय के वेलफेयर इंस्पेक्टर राजेंद्र चौधरी पर मजदूर संघ ने विश्वास जताया है। यह दोनों नाम वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के जनरल सेक्रेटरी आरजी काबर द्वारा अंतिम रूप से अनुमोदित किए गए हैं। इससे पहले इन नामों की अनुशंसा रतलाम मंडल के मंडल मंत्री अभिलाष नगर और मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी द्वारा संघ नेतृत्व को भेजी गई थी। संघ ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों उम्मीदवारों का चयन उनके कार्यकुशलता, कर्मचारी हितों के प्रति समर्पण और सहकारी संस्था के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के आधार पर किया गया है।


मजदूर संघ के प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर प्रत्याशियों की सूची में संयुक्त शाखा सचिव वाजिद खान का नाम भी शामिल था। परंतु कुछ प्रक्रियागत नियमों को लेकर उत्पन्न असमंजसता के कारण उनके नाम पर आगे विचार नहीं किया जा सका। संघ ने स्पष्ट किया है कि कि हमारे उम्मीदवार बहुत ही सशक्त ईमानदार और कर्तव्य निष्ठ है।
उम्मीदवारों की यह औपचारिक घोषणा आज शाम 6 बजे वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, रतलाम कार्यालय में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान की गई। स्टेशन रोड स्थित इस कार्यालय में आयोजित बैठक में संघ से जुड़े विभिन्न वर्गों से व्यापक उपस्थिति दर्ज की गई। बैठक में सभी शाखा अधिकारी, शाखा अध्यक्ष, शाखा सचिव, मंडल कार्यकारिणी सदस्य , सीडब्ल्यूसी सदस्य तथा वरिष्ठ ऑफिस-बियरर्स मौजूद रहे। बैठक में चुनावी तैयारियों, मतदाताओं के बीच संवाद रणनीति, और सोसाइटी के पारदर्शी प्रबंधन को लेकर संघ की आगामी दिशा पर विस्तार से चर्चा हुई।

उपस्थित सदस्यों ने दोनों उम्मीदवारों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन व सोसाइटी की मजबूती और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए इन दोनों नामों पर विश्वास किया जा सकता है।
इस अवसर पर अतुल राठौर, योगेश पाल, गौरव दुबे, महेंद्र सिंह राठौर, गौरव संत, अरविन्द शर्मा, कुंदन सोनार, हेमंत मीणा, बॉपी चौधरी, धीरज प्रजापति, रणधीर गुर्जर, अमित चौहान, सुनील डागर, विशाल गुप्ता, गौरव ठाकुर उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.