Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

रेलवे जेसी बैंक चुनाव….अंतिम अधिसूचना जारी, वोटर लिस्ट चस्पा, घोषणा के पिटारे से जल्द बाहर आएंगे अधिकृत उम्मीदवार

-चुनावी चहल पहल बड़ने के साथ अभी भी उम्मीदवारी के लिए हर पल जुटे संभावित दावेदार
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे जेसी बैंक चुनाव को लेकर प्रशासनिक तौर पर अंतिम कवायद कर रेल प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस प्रकिया के बाद रेल संगठनों द्वारा जल्दी ही अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि अभी चुनावी मैदान में भाग्य आजमाने के लिए दावेदार जी-तोड़ जुगाड़ में लगे है। कुछ तो निर्दलीय चुनाव लड़ने का खम्भ ठोक रहे है।

फ़ोटो कैप्शन:- शादी समारोह में चुनावी सरगर्मी का नज़ारा। सियासी खींचतान से परे एक साथ कर्मचारी एकता का परिचय देते दोनों प्रमुख संगठन के पदाधिकारी।

इस तरह चुनावी हलचल तेज होने से चौराहों, शादी समारोह या कार्यालय के गलियारों में केवल चुनाव की चर्चाएं आमतौर पर सुनी जा रही है।
बता दें कि रतलाम मंडल में दिसंबर अंतिम सप्ताह में जेसी बैंक के दो डायरेक्टर पद के लिए चुनाव होंगे। इसमें कुल 10788 व दाहोद के 1625 मतदाता अंशधारकों द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया जाएगा।

तीनों संगठनों द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा पर निगाहें:- चुनावी दौर में आम चर्चा निकलकर आ रही है कि रेल संगठन एक-दूसरे के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पर नज़र टिकाएं हुए है। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद इस बार भी जातिगत कार्ड खेलकर वोट जमा करने का बड़ा गेम खेलने के मूड में है। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन में अब दावेदारों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा होने लगा। वहीं अपने समर्थक कर्मचारियों की टीम लेकर अन्य संगठन से वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ में ज्वाइन हुए एक सीनियर पदाधिकारी को भी उम्मीदवारी मिलने के कयास लगाए जा रहे है। युवा तुर्क पर भी यह संगठन दाव लगा सकता है। बावजूद अंतिम समय में उम्मीदवारी की घोषणा में चौकानें वाला फैसला भी आ सकता है।

निर्दलीय उम्मीदवार का प्रचार शुरू:- भले ही रेल संगठन अपने उम्मीदवार की घोषणा में विलंब कर सकता है। लेकिन निर्दलीय के रूप में चुनाव में उतरने का मूड बना चुके कुछ कर्मचारी अभी से प्रचार-प्रसार में जुट गए है। उन्होंने बकायदा अपने नाम से वाट्सएप ग्रुप भी तैयार कर लिया है। मजदूर संघ से भी कुछ कर्मचारी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतर सकते है। इसी संगठन से कुछ उम्मीदवारी की चाह में दावेदार आला पदाधिकारी का दामन थामे हर रोज कदमताल करने में एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे है। बावजूद दोनों संगठनों में महामंत्री स्तर का पूरा दखल रहेगा इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.