Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

महिला विशेष सुरमई संगीत निशा….गुलाब चक्कर में गूंजेंगे, लता, आशा, अनुराधा, कविता व अलका के नए-पुराने नग़में

-रतलाम के इतिहास में पहली बार, मंच पर महिला कलाकार, आयोजन 14 सितम्बर को।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम के सांस्कृतिक इतिहास में पहली बार श्रोताओं को संगीत निशा के मंच से केवल महिलाओं की प्रस्तुति सुनने को मिलेगी। इसमें रतलाम की महिला कलाकारा हिंदी सिने जगत की पार्श्व गायिका लीजेंडरी पर्सन लता, आशा, कविता, अनुराधा तथा अलका के गाए गानों को अपनी आवाज़ व आंदाज में पेश करेगी।
दरअसल सिसोदिया सुर संगम के तत्वाधान में 14 सितंबर रविवार शाम 7 बजे से नव श्रृंगारित गुलाब चक्कर में संगीतमय आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर की तकरीबन 18 से 20 प्रमुख कलाकारा शामिल रहेगी।
बता दें कि जिला प्रशासन की ओर शहर की प्रतिभाओं को उभारने गुलाब चक्कर में संगीत आयोजन के इंतजाम किए गए। इसके बाद पिछले तीन माह से गुलाब चक्कर में अलग-अलग ग्रुप व कलाकारों द्वारा रोज प्रस्तुतियां दी जा रही है।
सिसोदिया सुर संगम ग्रुप के संचालक विजेंद्र सिंह सिसोदिया का दावा है कि उनके ग्रुप द्वारा जो प्रस्तुतियां दी जाएगी, वह यादगार साबित होगी। यह कार्यक्रम सबसे पृथक इसलिए भी है कि यह पूरी तरह से महिलाओं पर केंद्रीत रहेगा।


सिसोदिया सुर संगम ग्रुप के इस आयोजन की प्रमुख सूत्रधार श्रीमती मनवीर सिसोदिया ने बताया कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस है। साथ ही इस संगीत निशा की एक विशेष बात यह भी रहेगी कि इसमें आयोजन, संचालन, गीत-संगीत में सिर्फ महिला कलाकारों की ही भागीदारी रहेगी। 2 घंटे के इस कार्यक्रम में समस्त नए-पुराने गीत महिला सिंगर्स द्वारा ही प्रस्तुत किए जाएंगे।
श्रीमती सिसोदिया ने संगीत प्रेमी श्रोताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर मातृशक्ति के मनोबल को बढ़ाने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.