-शस्त्र कला, मलखंभ के अद्भुत करतबों के साथ निकलेगी अनंत चतुर्दशी की झांकी व अखाड़ा
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अनंत चतुर्दशी पर जवाहर व्यायामशाला के अखाड़े व झांकी की अलग रौनक़ रहेगी। इस बार विशेष आकर्षण निष्ठा दुर्गा वाहिनी की महिला पहलवान के करतब रहेंगे। इसमें महिला पहलवान मलखंभ व शस्त्र कला का प्रदर्शन करेंगी।
बता दे कि जवाहर व्यायामशाला के संस्थापक पूर्व रतलाम केसरी स्व. नारायण पहलवान द्वारा विगत 40 वर्षों पूर्व से अनंत चतुर्दशी पर्व पर झांकी के साथ मलखंभ शस्त्र कला को प्रदर्शित करते अखाड़े का नेतृत्व करते आए।
इस परंपरा का इनका परिवार बखूबी निर्वहन कर रहा है। इसी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी जवाहर व्यायामशाला के पहलवानों द्वारा विशाल चल समारोह, मलखंभ, अखाड़ों एवं झांकी के साथ निकला जाएगा।
झांकी में इस वर्ष अद्भुत भगवान श्री राम द्वारा कराए अश्वमेघ यज्ञ का दृश्य दिखाया जाएगा।
अखाड़े के संरक्षक दौलत पहलवान, सुरेश जाट, संचालक वैभव जाट (सन्नी पहलवान), गौरव जाट के निर्देशन में हजारों की संख्या में पहलवान, सैकड़ों की संख्या में निष्ठा दुर्गावाहिनी की महिला पहलवान शस्त्र कला का प्रदर्शन करेंगी। साथ ही मलखंभ के ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों द्वारा भव्य चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो पर उत्साहपूर्वक निकला जाएगा। उक्त जानकारी जवाहर व्यायामशाला के सचिव राजीव रावत ने प्रदान दी।
ब्रेकिंग
36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...
रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...
रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का...
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय...
तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा...
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव...
लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू
केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा...
राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...
संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या
