Logo
ब्रेकिंग
36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या

मौसम विभाग के अलर्ट का असर….शहर में धुआंधार बारिश, शहर की सड़कें बनी नदियां, रेलवे के पहिए रुके

वीडियो-हनुमान ताल।

-हर कहीं बारिश के पानी का मंज़र। शहर के अधिकांश ड्रेनेज जाम।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक गुरुवार तड़के से शहर में धुआंधार बारिश देखने को मिली। बारिश का यह सिलसिला सुबह होते रौद्र रूप में आ गया। पूरा शहर तरबतर हो गया। मूसलाधार बारिश की वजह से नदी नाले उफ़ान पर आ गए। शहर की अधिकांश कॉलोनियों में पानी से भर गई। सड़कों ने भी नदी-नालों का रूप ले लिया। इसकी वजह शहर के अधिकांश ड्रेनेज जाम होना रही है। बारिश के चलते हैं रेलवे स्टेशन पर परिचालन आफ़त में पड़ गया। ट्रैक स्विमिंग पुल की तर्ज पर दिखाई पड़े। लाइनें पानी मे डूब गई। इससे ट्रेनों का आगमन बाधित हुआ।

वीडियो-महू रोड बस स्टैंड।

बता दें कि बुधवार शाम तक रतलाम में 1029.75 मिमी दर्ज की गई। जबकि गुरुवार को यह आंकड़ा बढ़ गया है।
हालांकि बारिश के अलर्ट को देखते जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया था।
सुबह जैसे ही पानी शुरू हुआ जैसे शहर में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दिया। शहर से सटे नाले उफ़ान पर आ गए। रोडवेज बस स्टैंड, दो बत्ती, न्यू रोड, सैलाना बस स्टैंड, सहित शहर के निकले एरिया घास बाज़ार, नौलाईपुरा, सहित मुख्य बाजार पानी से लबालब भर गए।
इधर, डोलावाड़ के पांच गेट खोल दिए जाने की सूचना है। इससे ग्रामीण एरिया के नदियों में पानी का जलबहाव बढ़ गया।

वीडियो-रतलाम रेलवे स्टेशन।

रेलवे स्टेशन पर सभी लाइनें पानी से भरने से ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। रेल प्रशासन में पायलटिंग कर ट्रेनों को रवाना किया। इससे ट्रेनें लगभग आधा घंटा देरी से रवाना होती रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.