
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। न्यू रेलवे कॉलोनी स्थित बाल उद्यान शांतिवन में आयोजित 13वें गणेशोत्सव के तहत 2 सितंबर को भगवान श्री गणेश जी की आरती ”जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा”… की गई। साथ ही मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गई। इसमें रेलवे कॉलोनीवासियों ने उत्साह से भाग लिया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) पीयूष पांडे रहे। इस दौरान पांडे के अलावा श्रीमती स्वाति पंडित समिति के सचिव अशोक तिवारी व अध्यक्ष अर्पित परदेशी के हाथों गणपति बप्पा की आरती की गई। जिसमें समस्त रेलवे कॉलोनी परिवार के साथ-साथ बच्चों ने भी लाभ लिया।
सचिव तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटी कराई जाती है। जिसमें चेयर रेस रखी गई जिसमें 5 से 10 एवं 10 से 15 वर्ग के बालिका बालक ने भाग लिया। प्रथम एवं द्वितीय बालक बालिका को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। बाल उद्यान समिति के सदस्य सूरज सिंह गौड, अरविंद शर्मा, मोहन पटेल, मनोज देराश्री, दिलीप साहू, कुनाल महावर, श्रीमती कांता तिवारी, पूजा पालीवाल, नीलू गौड, शारदा सैनी, नेहा परदेसी, अवनी महावर, सुमित्रा साहू, मधु कुशवाहा, दीक्षांत तिवारी, यश के अलावा समस्त रेलवे कॉलोनी गणपति बप्पा की आरती का लाभ लिया।
