Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

रंगीन रोशनी में संगीतमय महफ़िल….उम्दा प्रस्तुतियों से जमा रंग, गूंजी तालियों की गड़गड़ाहट, कलाकारों ने श्रोताओं की दाद बटौरी

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाता गुलाब चक्कर मंगलवार को एक बार गीतों की गीतों की स्वरलहरियों से सराबोर हो उठा। अनमोल सुरसफ़र के तहत शहर के नामी व उभरते कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। गीत दर गीत ऐसा समां बंधता चला गया कि मंत्रमुग्ध हुए श्रोता अंतिम प्रस्तुति तक कुर्सियों पर जमे रहे।
बता दें कि गुलाब चक्कर उद्यान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “आकांक्षा हाट” में शाम ढलते ही चहल-पहल बढ़ने लगी है। उद्यान के बीच स्थित रियासतकालीन ऐतिहासिक स्तूपनुमा हाल की रौनक देखते ही बन रही है। अंदर व बाहर रंग-बिरंगी रोशनियां मानो नृत्य करती दिखाई देती है। इन रोशनियों की झिलमिलाहट के बीच संगीत के स्वर, अलंकार हवा में घुलकर सीधे कानों के जरिए ह्रदय में पहुंचकर श्रोताओं को बांधे रखते है।
“अनमोल सुरसफ़र” की पेशकश ‘कराओके शो’ पर अपने 13 से ज़्यादा गायकों के साथ शानदार प्रस्तुतियां दी। नन्हीं बच्ची जीशा गुमास्ते के तुतलाती जुबान से गणेश वंदना के श्लोक गाए।इदरीश जावेदी ने मनोहर मीणा के साथ गणेश वंदना पूर्ण की। इसके बाद संगीत महफ़िल का दौर शुरू हुआ।
कार्यक्रम संयोजक अनमोल सुरोलिया ने बताया इस वंदना के बाद प्रारंभ हुआ गीतों का सिलसिला अनवरत जारी रहा। हाल में उपस्थित सुधि श्रोताओं की तालियों से भरपूर दाद मिली। यह दौर पूरे 30 गीतों के बाद देर शाम को जाकर थमा।


मेरे सामने वाली खिड़की में…,आजा सनम मधुर चांदनी में हम…,अकेले हैं चले आओ…,रहे ना रहे हम महका करेंगे…, धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना…,किसी की मुस्कुराहटों पर हो निसार… , तेरे प्यार की तमन्ना गमे जिंदगी के साए…., यार मेरी तुम भी हो गजब… ना झटको जुल्फ से पानी और हीरो फिल्म का प्रसिद्ध लोकप्रिय गीत- लंबी जुदाई ने रसिकों को अंत तक बांधे रखा।
कार्यक्रम में अशफाक जावेदी, जलज शर्मा, अनमोल सुरोलिया, इदरीश जावेदी, मनोहर मीणा, दलजीत सिंह ‘सुखबीर कौर, गीता बौरासी, शैलेंद्र तिवारी, सुनीता नागदे, जयवंत गुप्ते ,पीहू सोमानी, राकेश बोरिया आदि गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अंत में ‘कभी अलविदा ना कहना’ समूह गीत हुआ। सभी कलाकारों ने क्रमबद्ध रूप से गाकर पूरा किया। हताशा से लड़ने और कभी हार नहीं मानने का अपना रोचक संदेश दिया। शहर के स्वर्ण व्यवसायी तथा पत्रकार रमेश सोनी पूरे समय उपस्थित रहकर कलाकारों की हौसलाफज़ाई करते रहे। संचालन अनमोल सुरोलिया ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.