Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

खुशमिजाज, हरफनमौला एसीएम राकेश धीमान का बड़ोदरा तबादला, राजीव पाठक होंगे नए एसीएम

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बतौर एसीएम पदस्थ राकेश धीमान का बड़ोदरा मंडल तबादला हो गया है। इनके स्थान पर बड़ोदरा से ही राजीव पाठक का रतलाम तबादला हुआ है।
मंगलवार को एसीएम, डीसीएम स्तर के 11 अफ़सर्स की लिस्ट जारी की गई। इसमें रतलाम के ही भरत देहड़े का भी तबादला सूची में नाम है।
इधर, एसीएम धीमान की बात करें तो ये खुशमिजाजी, हरफनमौला व्यवहार के लिए जाने जाते रहे है। रेलवे अधिकारी जैसे पद के आभामंडल से परे धीमान हर किसी को अपना बनाने में माहिर रहे है। यही वजह है कि मृदुभाषी व मृदुल व्यवहार के चलते रतलाम के सीमित कार्यकाल में कई कर्मचारियों सहित आमजनों से मित्रवत व सहयोगी संबंध रहे।

रतलाम में रहते इन्हें दैनिक शासकीय कार्य में सर्वाधिक हिंदी भाषा का उपयोग के लिए अवॉर्ड भी मिला था।

हालांकि सेवानिवृत्ति अवधि नजदीक होने व पारिवारिक सुविधा के चलते धीमान ने बड़ोदरा ऑन रिक्वेस्ट तबादले की पहल की गई थी। इसके बाद इनका भी सूची में नाम दर्ज हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.