Logo
ब्रेकिंग
संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्... लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप.... ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए रतलाम में पहली बार पट्टाभिषेक महोत्सव का नज़ारा....पंचामृत से अभिषेक, मंत्रोच्चार के बीच आनंद गिरी मह... मंदसौर टावर वेगन डिरेलमेंट का फंसा पेंच....मामले को दबाने में उलझे जिम्मेदारी, व्हील बदलना पड़ रहा भा... नन्ही शतरंज प्रतिभा का कमाल...कायरा नैनानी मप्र राज्य शतरंज चैंपियनशिप अंडर-7 वर्ग में शानदार प्रदर्... डाक्टरी जांच पर सवाल....बड़ौदा ड्यूटी पर गए लोको पायलट भगीरथ मीणा का हार्टअटैक से निधन, आधे घंटे पहले... रेलवे फाउंटेन के चेम्बर जाम, गनीमत है कुत्ते नहीं बैठ रहे, पेयजल स्थान पर गंदगी, यात्री पानी पिए तो ... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा.... नानीबाई का मायरा कथा में लीन हुए श्रद्धालु, छप्पन भोग के सा...

राॅयल काॅलेज के बी.सी.ए. एवं बी.कॉम. का विक्रम वि.वि. परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

रतलाम। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा बी.सी.ए. एवं बी.कॉम तृतीय वर्ष 2025 का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें राॅयल काॅलेज के बी.सी.ए. तृतीय वर्ष एवं बी.कॉम तृतीय वर्ष का उत्तीर्ण परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें विद्यार्थियों ने बेहतर अंक हासिल कर सत्र में अव्वल रहे।

राॅयल काॅलेज की कम्प्यूटर साईंस विभागाध्यक्ष प्रो. दीपिका कुमावत ने बताया कि बी.सी.ए. तृतीय वर्ष की खुशी पंवार पिता अजय पंवार ने 85.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर, काॅलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार देवाशीष खण्डेलवाल पिता अशोक कुमार खण्डेलवाल ने 83.50 प्रतिशत तथा प्राची सुतार पिता मुकेश सुतार ने 83.30 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी.सी.ए. तृतीय वर्ष के इस घोषित परीक्षा परिणाम में राॅयल काॅलेज की पूरी कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है।

राॅयल काॅलेज के कामर्स विभागाध्यक्ष डाॅ. अमित शर्मा ने बताया कि, बी.काम. तृतीय वर्ष की कोमल पाटीदार पिता भरतलाल पाटीदार ने 79.70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर, काॅलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार प्रियंका राठोड पिता समरथ राठोड ने 77.70 प्रतिशत तथा रिषभ जाट पिता दिनेश जाट ने 76.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर, क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी.कॉम. तृतीय वर्ष के इस घोषित परीक्षा परिणाम में राॅयल काॅलेज की पूरी कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है।

राॅयल काॅलेज के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर महाविद्यालय परिवार ने बी.सी.ए. एवं बी.कॉम उत्तीर्ण समस्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.