न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे सिविल डिफेंस रतलाम मंडल द्वारा आपदा प्रबंधन एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखने के उद्देश्य से रेलवे टेकरा कॉलोनी में एक मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। सिविल डिफेंस टीम द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक सुरक्षा उपायों, बचाव कार्यों एवं राहत प्रयासों का प्रदर्शन किया गया। 100 वालंटियर ने प्रदर्शन कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
मॉक ड्रिल के दौरान आगजनी जैसी आपदा की काल्पनिक स्थिति को दर्शाया गया। जिसमें घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना, प्राथमिक उपचार देना एवं स्थिति को नियंत्रित करने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का अभ्यास किया गया। स्थानीय कर्मचारियों एवं निवासियों को भी इस दौरान सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल समय-समय पर ऐसे अभ्यासों का आयोजन कर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी तैयारियों को सुदृढ़ करता रहता है। इस मॉक ड्रिल ने साबित किया कि मंडल की सिविल डिफेंस टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस दौरान 100 से अधिक सिविल डिफेंस वालंटियर एवं आरपीएफ स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद तथा वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सुरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने मॉक ड्रिल की तैयारियों एवं निष्पादन की सराहना की। सिविल डिफेंस टीम के समर्पण एवं तत्परता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अभ्यासिक गतिविधियाँ न केवल कर्मचारियों की जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि संभावित आपदाओं से निपटने की क्षमता में भी वृद्धि करती हैं।
ब्रेकिंग
रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्म....राम जी के भक्तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश...
ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा...
अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल
ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश
रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष...
राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ...
स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त
दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार...
कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ...
जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी...
