Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

रेल संगठनों में बदलाव की बयार तेज…करीब आधा दर्जन पदाधिकारी इधर से उधर होने के संकेत, हलकों में मची हलचल

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल मुख्यालय स्तर पर मान्यता प्राप्त दो प्रमुख कर्मचारी संगठन वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ व वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन में अमूमन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के एक से दूसरे संगठनों में शामिल होने की स्थितियां देखी गई है। लेकिन मान्यता के चुनाव के बाद उपजे आरोप-प्रत्यारोपों ने हर दिन असंतोष बढ़ता है। ऐसे में पदाधिकारियों को लेकर अब एक बार फिर बदलाव की बयार तेज हो गई है। हालांकि एक से दूसरे संगठन में पदाधिकारी व कार्यकर्ता के आना-जाना व सदस्यता ग्रहण करना आम बात मानी जाती रही हैं। लेकिन इस बार यह बदलाव बड़े स्तर पर होने से भूचाल की स्थिति निर्मित होना तय माना जा रहा है। दो दिन में बदले परिदृश्य के संकेत मिलने पर संगठन के आला अधिकारी भी स्थिति को भांप गए है। इन कयासों ने संगठनों में हलचले बढ़ा दी है।
मालूम हो कि मजदूर संघ में रिटायरमेंट के बाद पिछले 3 से 4 साल में नए व युवा पदाधिकारी को प्रमुख पद की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन यूनियन में आज भी कुछ पुराने लोग संगठन से जुड़े है। कुछ तो अभी भी मुख्य बॉडी में प्रमुख पद कुछ है। लेकिन चुनाव के बाद संगठनात्मक फेरबदल के चलते स्थितियों में आमूलचूल बदलाव आया है।

भारी उठापटक के रहेंगे दो दिन :- संगठनों के आंतरिक सूत्रों की माने तो यूनियन के करीब आधा दर्जन प्रमुख पदाधिकारी अपने साथियों सहित मजदूर संघ की ओर कूच कर सकते है। इसमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल होना बताई जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि इनके शामिल होने के पहले मजदूर संघ के कुछ प्रमुख पद खाली करवाए जा रहे हैं। आगंतुक नए सदस्यों को उन पदों पर काबिज किया जाएगा। वहीं मजदूर संघ से भी एकाध कार्यकर्ता यूनियन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन मजदूर संघ से यूनियन में शामिल होने संबंधी यह सूचना फिलहाल अपुष्ट है। मिटिंगों के बाद संगठनों से जुड़ी यह उठापटक शुक्रवार तक होने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.