Logo
ब्रेकिंग
​रावटी नगर में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, मकान में मिले 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरु... ​रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ... रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला... बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही...

पशु बाजार गो वंश तस्‍करी की जड़, तुरंत बंद करें साहब…गो तस्‍करी उजागर होने पर संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए

गोवंश तस्‍करी के खिलाफ विहिप ने अतिरिक्‍त जिला मजिस्‍ट्रेट को दिए ज्ञापन में की मांग।
न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। गोवंश रक्षा के लिए शनिवार को विश्‍व हिंदू परिषद गो-विभाग के पदाधिकारियों ने अतिरिक्‍त जिला मजिस्‍ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कई मांग की है। कहा गया कि पशु बाजार एवं पशु मेले पूरी तरह से बंद किए जाए। दरअसल यहीं गौवंश तस्‍करी की जड़ है। साथ ही जिस थाना क्षेत्र में गो तस्‍करी करते पकड़े जाए। उस क्षेत्र के थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए।
विश्व हिंदू परिषद क्षेत्रीय गो रक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा, बजरंग दल प्रांत गो रक्षा प्रमुख भेरू लाल माली, विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग गो रक्षा प्रमुख नटवर, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला सयोजक मुकेश व्यास, जिला सह सयोजक मुन्नू कुशवाह, जिला गो रक्षा प्रमुख योगेश चौहान उपस्थित रहे।
जानकारी देते हुए जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया कि हमने ज्ञापन में मांग की है कि उज्‍जैन, मंदसौर, सुसनेर, देवास, महू, आगर, उमरिया तथा उज्‍जैन सहित अन्‍य शहरों में गोवंश सप्‍लाय की जानकारियां मिली हैं। साथ ही गो मांस भी जब्‍त किया गया है। खंडवा में गोवंश तस्‍कर से रुपए लेते पुलिस जवानों के वीडियो वायरल हुए थे। इन सभी हालातों को देखते हुए पशु मेले बंद किए जाए। साथ ही इससे जुड़े अन्‍य कदम भी उठाए जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.