Logo
ब्रेकिंग
बोनस की बल्ले-बल्ले....रेलवे कर्मचारियों के अलावा रिटायर्स के खातों में 100 फीसदी पहुंची राशि नवरात्रि की बढ़ी रौनक....घट स्थापना के बाद जमने लगे गरबे, पंडालों में उत्सवी माहौल दिल्ली में कर्मचारियों का हल्लाबोल.... मांग उठी, पुरानी पेंशन ही स्वीकार होगी, नही मंजूर है यूपीएस फोन में 17951 रुपए का मैसेज, खिले चेहरें...बोनस भुगतान में रतलाम मंडल फिर अव्वल, शाम 4.16 बजे प्रकिय... मची डीजल की लूटमार....मालगाड़ी टैंकर से भरा डीजल नालियों में बहा, लोग बर्तनों व कैन ने भर ले गए रोड नंबर 7 की ये सड़क... फर्म पर न तो कार्रवाई की, नहीं करवाई गई रिपेरिंग, अब बिल भुगतान की तैयारी घटना को छुपाना भारी पड़ा....सांई श्री स्कूल संचालक राकेश देसाई पर एफआईआर दर्ज रेल दुर्घटना....रतलाम में अपयार्ड में बेपटरी हुई मालगाड़ी, डाउन लाइन बाधित, दुर्घटना राहत ट्रेन मौके ... रेलवे के फाइटरमेन की लाजवाब फाइट...! चंटियों की परंपरा में निखरे खिलाड़ी, जान लेकर ही छोड़ेंगे गड्ढे रेलवे टीटीई का उम्दा टारगेट....टिकिट चेकिंग के साथ यात्रियों की सेवा में भी शिद्दत से जुटे रामेश्वर

नवरात्रि की बढ़ी रौनक….घट स्थापना के बाद जमने लगे गरबे, पंडालों में उत्सवी माहौल

-शहर में विभिन्न सांस्कृतिक समिति व गरबा मंडलों में धूमधाम से की पूर्ति स्थापना।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नवरात्रि की घट स्थापना के बाद अब धीरे-धीरे पंडालों में रौनक बढ़ने लगी है। गली मोहल्लों में उत्सवी माहौल दिखाई देने लगा है।
इससे पहले गुरुवार को पहले दिन शहर की विभिन्न सांस्कृतिक समिति व गरबा मंडलों द्वारा धूमधाम से मां दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई।

स्टेशन रोड नवयुवक मंडल द्वारा 40वां गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि अश्विन जायसवाल (स्व.सुरेन्द्र जायसवाल) के नेतृत्व के इस आयोजन में बड़ी संख्या में गरबा खेलने महिलाएं आ रही है। प्रत्येक दिन 10 लक्की ड्रॉ माता एवं बहनों को दिए जाएंगे। आखिरी दिन एक एलइडी टीवी, एक वॉशिंग मशीन और एक मिक्सर ग्राइंडर ड्रा के माध्यम से दिया जाएगा। इतना ही नहीं गरबा खेलने वाली सभी माता एवं बहनों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष अश्विन जायसवाल ने यह जानकारी दी। नवयुवक मंडल के सभी कार्यकर्ता विजय सिंह पंवार, प्रदीप असरानी, राजू भैया, निखिल, महेंद्र सिंह, जीतू, मनु वर्मा, गौरव सिंह सोलंकी, मन्नू और सभी कार्यकर्ताओं ने अपील की। अधिक से अधिक माता बहनें उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं।

डाट की पुल पर नियमित आरती

डाट की पुल एरिया में नवयुवक सेवा समिति द्वारा वें वर्ष में नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। आयोजक कुलदीप दुबे व मित्रमंडली द्वारा आयोजन स्थल पर नियमित आरती व प्रसादी वितरित की जा रही है।
इसी तरह उमंग राजबाग गरबा समिति, अलकापुरी सांस्कृतिक समिति, श्री राम गरबा समिति राम मंदिर, इंद्रलोक नगर समिति सहित दर्जनों गरबा मंडल द्वारा नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। दूसरे दिन शुक्रवार रात को पंडालों में उत्सवी माहौल देखा गया। संगीत की धुन पर माता बहनें गरबे खेलते आराधना करती दिखाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.