Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...

रिटायर्ड जुलियस का जूनून…तेज बारिश भी नहीं रोक सकी जज्बे को, नहीं थमे पैर, घुटनों पानी में भी सरपट दौड़े

-64 वर्षीय रिटायर्ड चाको का नियमित 20 किमी दौड़ने का क्रम नहीं थाम सका खराब मौसम।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अच्छे-अच्छे धावक जवानी की उम्र के पड़ाव में आते सन्यास ले लेते है। मगर शहर के रिटायर्ड जूलियस चाको का निरंतर 15 से 20 किमी दूरी तक नियमित दौड़ने का जुनून बदस्तूर जारी है। शुरू से स्पोर्ट्स से जुड़े रहे जूलियस को दौड़ का यह शौक ऐसा हावी हुआ कि इनके लिए यह मानो अब दिनचर्या का हिस्सा बन गया। हालात यह है कि कितना भी विपरीत मौसम हो जूलियस के पैर थामते नहीं थमते। दो दिन पूर्व 10 इंच तेज बारिश व घुटनों तक पानी में भी इन्होंने 20 किमी की दौड़ पूरी कर ली। शहर की सड़कों पर पानी, उफनते नालों व भीगते शरीर ने इनके दौड़ के उत्साह को दुगुना कर दिया।


64 वर्षीय जूलियस का कहना है कि उनका यह शौक धीरे-धीरे परवान चढ़ता गया। अब तो सुबह-शाम दिनचर्या का हिस्सा बन गया। दो दिन पूर्व बारिश में दौड़ना और भी अच्छा लगा। उस दिन मित्र निवास कॉलोनी से स्टेडियम, दो बत्ती, सैलाना बस स्टैंड, अलकापुरी चौराहे से मेडिकल कॉलेज होते हुए शहर सीमा से दूर पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सुरेश जाट के पेट्रोल पंप तक पहुंचे। वहां से वापसी में बीजेपी के खेल प्रकोष्ठ के यतेंद्र भारद्वाज की स्पोर्ट्स शॉप होते हुई डीआरएम ऑफिस, दिल बहार चौराहे से वापस कॉलेज तक लौटे। कॉलेज से स्टेडियम मार्केट होते हुए घर तक दौड़ समाप्त की। लगातार बारिश में यह दौड़ उन्होंने 3 घंटे में पूरी की। इनका मानना है कि यह दौड़ बहुत मुश्किल थी। क्योंकि कही पिंडलियों तक पानी भरा था तो कहीं घुटने पानी मे डूबते रहे। बावजूद पैर नहीं रुके।

11 फरवरी को पंख मैराथन में रहे अव्वल

जुलियस ने इसी साल 11 फरवरी को भोपाल में आयोजित पंख मैराथन इवेंट में भी अव्वल स्थान प्राप्त किया। इस इवेंट में सभी उम्र के लगभग 12000 हजार महिला-पुरुष धावकों ने भाग लिया। जिसमें 4 इवेंट 6, 10, 21 किमी हाफ व 42 फुल मैराथन भी हुई थी। जूलियस ने 21.4 किमी 2.30 घंटे में 7.04 प्रति मिनिट प्रति किलोमीटर एवरेज के साथ पूरी की। जुलियस अब 42 किमी दूरी के टारगेट के लिए कड़ी मशक्कत में जुटे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.