Logo
ब्रेकिंग
श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो...

70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भरा फॉर्म

-योजना में शामिल करने फॉर्म यहां से भोपाल कार्यालय भेजे जाएंगे।

न्यूज़ जंक्शन 18
रतलाम। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हर वरिष्ठ नागरिक को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त इलाज दिलाने के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने हितग्राहियों के फॉर्म भरने की शुरुआत की। फॉर्म भरने के बाद उसकी रसीद भी हितग्राहियों को दी गई। भाजपा के पांचो मंडल में कार्यकर्ता हितग्राहियों से फॉर्म भरा कर पार्टी कार्यालय पर जमा करेंगे। उसके पश्चात सभी फॉर्म यहां से भोपाल कार्यालय भेजे जाएंगे।

जहां से संबंधित कार्यालय में फार्म जाने के बाद उक्त हितग्राहियों के नाम योजना में शामिल किए जाएंगे। फॉर्म भरे जाने के दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक प्रहलाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, विनोद यादव, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, राकेश परमार, सुबेंद्रसिंह गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds