Logo
ब्रेकिंग
श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो...

इंजीनियर व क्रेन ऑपरेटर छलांग नहीं लगाते तो हो जाते हादसे का शिकार

-मामला निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज पर गर्डर चढ़ाते वक्त क्रेन टूटने का।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे ब्रिज पर गर्डर चढ़ाते वक्त जैसे ही क्रेन टूटी वैसे स्थिति भांपकर इंजीनियर व क्रेन ऑपरेटर ने छलांग लगा दी। अन्यथा वे हादसे का शिकार हो जाते।
दरअसल, रतलाम जिले के नामली-जावरा के बीच हल्दूनी गांव में मलेनी नदी पर निर्माणधीन रेलवे ब्रिज पर क्रेन टूट गई। क्रेन टूटने से गर्डर गिर गई। गर्डर गिरने से दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत रतलाम अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
मालूम हो कि रतलाम रेल मंडल द्वारा नीमच से लेकर रतलाम तक डबलिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत रतलाम से लेकर नीमच तक पुल-पुलियाओं का निर्माण कार्य जारी है। बुधवार शाम 5 बजे इसी दौरान गर्डर का वजन अधिक होने से क्रेन टूट गई। क्रेन टूटने की वजह से गर्डर नीचे जा गिरी। जिससे वहां इंजीनियर व क्रेन ऑपरेटर आशीष (40 वर्ष) और प्रखर शेखर (29 वर्ष) घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल आशीष को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां आशीष का उपचार जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds