Logo
ब्रेकिंग
श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो...

लोकोमोटिव केयर सेंटर का 57वां स्थापना दिवस….सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां, डीआरएम ने की 25 हनार रुपए की घोषणा

-रेलवे डीजल शेड में आयोजित कार्यक्रम में करीब 1200 लोग मौजूद रहे।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे डीजल शेड रतलाम में 1 मई को लोकोमोटिव केयर सेंटर का 57वां स्थापना दिवस उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। जिसमें शेड के लगभग 600 नियमित कर्मचारी एवं 160 रिटायर्ड कर्मचारियों, उनके परिवारजनों सहित लगभग 1200 महिला-पुरूष व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआरएम रजनीश कुमार रहे।

 

इस मौके पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, अशोक टंडन एवं धर्मेश रोज भी उपस्थित रहे। समारोह के अंतर्गत लगभग 20 से 25 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शेड कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत की गई। शेड के समस्त अनुभागो की साज-सज्जा की गई। शेड कर्मचारियो के लिए आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को डीआरएम द्वारा पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चो के मनोरंजन के लिए टॉय ट्रेन, मिक्की माउस एवं अन्य कार्टून आदि की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में डीआरएम द्वारा डीजल शेड को 25000 रुपए के इनाम की घोषणा की गई। साथ ही अध्यक्षा प. रे. महिला कर्मचारी संगठन द्वारा भी शेड के कैंटीन में सेंट्रलाइज्ड एसी के प्रावधान किए जाने की घोषणा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds