Logo
ब्रेकिंग
श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो...

रेलवे अनुकंपा नियुक्ति….जीएम से मिली हरीझंडी, डीआरएम से रेड सिंग्नल हटने का इंतजार, 14 परिवार के लोगों को मिलेगी राहत

-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का दावा, हमारी मांग पर महाप्रंबधक ने दिए आदेश।
-यूनियन ने कहा सामूहिक प्रयासों का परिणाम।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम मंडल स्तर पर दिवंगत रेलवे कर्मचारियों के वारिसों को नियुक्ति देने की अड़चनों के रास्ते कुछ हद तक साफ हुए है। रेलवे मुख्यालय मुंबई चर्चगेट ने अस्वीकृत 14 अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों को स्वीकृत करने के आदेश दिए है। देर शाम को मुख्यालय से रतलाम मंडल को पत्र लिखा गया। अब यदि डीआरएम स्तर पर अमल होता है तो अनुकंपा नियुक्ति के इंतजार में आंखों के आंसू सुखाए बैठे वारिसों की मुस्कान लौट आएगी तथा मुरझाए चेहरें खिल उठेंगे।

फोटो-रतलाम वार्षिक दौरे पर आए जीएम से मिलाने मजदूर संघ पदाधिकारी दिवंगत रेलवे कर्मचारियों के परिजनों को लेकर स्टेशन पहुंचे थे।

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ पदाधिकारियों का कहना है कि इस मांग में संघ द्वारा जिन प्रकरणों की लिस्ट भेजी थी। वे सभी यथावत स्वीकृत कर दिए गए है। जबकि वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन पदाधिकारी इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बता रहे हैं।
जानकारी देते हुए मजदूर संघ प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि रतलाम मंडल में पिछले दो वर्षों से नियमित अनुकंपा प्रकरणों को बिना किसी उचित कारणों के मंडल रेल प्रंबधक द्वारा अस्वीकृत किए जा रहे थे। उक्त प्रकरणों को स्वीकृत कराने के लिए मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने मंडल से लेकर मुख्यालय स्तर पर लड़ाई लड़ी। रतलाम दौरे पर आए पीसीपीओं और महाप्रबंधक को भी संघ ने लिखित रूप से अपने मेमोरेंडम एवं पत्र लिखकर अवगत कराया। साथ ही सभी परिवारजनों को प्रत्यक्ष महाप्रबंधक से मिलवाकर न्याय की मांग की।

फ़ोटो-पिछले दिनों रतलाम दौरे पर रतलाम आई सीपीओ मंजुला सक्सेना को यूनियन ने अनुुुकंपा नियुक्ति को लेेेकर ज्ञापन दिया था।

इधर, यूनियन के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी व मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ ने कहा कि पिछले दिनों हेडक्वार्टर से रतलाम आए अधिकारियों को यूनियन द्वारा ज्ञापन दिया गया था। यह सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds