Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

दीक्षांत पंड्या हत्याकांड…. घटना के पहले साथ युवती व आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

-पोस्टमार्टम की प्रकिया के लिए भावगढ़ पुलिस मृतक के परिजनों को लेकर मंदसौर पहुंची।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल के जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पंड्या का शव मिलने तथा हत्या की आशंका को देखते भावगढ़ पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस को मिले सुराग के मुताबिक मामले के वक्त युवती भी साथ थी। एसडीओपी कीर्ति बघेल के निर्देश पर पुलिस टीमें युवती सहित आरोपी की तलाश में निकली है। मृतक की पहचान कर पुलिस द्वारा परिजनों को रतलाम से बुलवाकर मंदसौर ले जाया गया। वहां पोस्टमार्टम की प्रकिया करवाई जा रही है।
बता दें कि प्रारंभिक सूचना मिली थी कि जूनियर इंजीनियर दीक्षांत का शव संदिग्ध अवस्था में मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना अंतर्गत खोड़ाना गांव में मिला। मौके से पुलिस को लाल कार तथा पास ही जमीन पर मृतक का शव पड़ा मिला था। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का बताया जा रहा है। शव को कस्टडी में लिया गया। मृतक के शरीर में चार गोलियों के निशान मिले थे।
अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक दीक्षांत शनिवार को कार से मंदसौर एक शादी में शामिल होने पहुंचा था। साथ में ढोढर निवासी पिंकी नाम की एक युवती भी थी। लौटते समय पहले दोनों ढोढर में ही रुकने वाले थे। लेकिन बाद में युवती को भी रतलाम में ही छोड़ना तय किया था। इस बीच इसकी सूचना मिलने पर कुछ लोगों ने इनकी कार को परवलिया बांछड़ा डेरों के पास रोक लिया। विवाद के बाद मारपीट भी हुई। आरोपियों ने युवती को तो मौके से रवाना कर दिया तथा दीक्षांत को जबरदस्ती खोड़ाना गांव तरफ ले गए। वहां गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

युवती से मिलेगा सुराग, तलाश तेज

सूत्र बताते हैं कि गोली मारने वालों में परवलिया निवासी युवक का नाम सामने आया है। इस युवक सहित युवती पिंकी की तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना हुई है। मामले में भावगढ़ थाना प्रभारी जोरसिंह डामोर ने बताया कि आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। मृतक के परिजनों को मंदसौर ले जाकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.