Logo
ब्रेकिंग
अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर... बाल उद्यान गणेशोत्सव 2026: रतलाम में ढोल-नगाड़ों के साथ बिराजे गणपति, पंडालों में शुरू हुई भव्य आरती... रतलाम मंडल में ‘छोटे साहबों’ के बड़े कारनामे: किसी पर चढ़ा ‘सिलसिला’ का सुरूर, तो कोई खा गया दिल्ली ... अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार... वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक...

केबिनेट मंत्री काश्यप ने पदभार संभाला…सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री के रूप में काम शुरू

-जिला भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में दी गई बधाई एवं शुभकामनाएं
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भोपाल स्थित मंत्रालय में सोमवार दोपहर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर रतलाम से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा के नेतृत्व में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने काश्यप को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पदभार ग्रहण करने से पूर्व काश्यप ने विधि-विधान से मंत्रालय कक्ष में पूजा-अर्चना की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मंत्रालय एवं इसके कामकाज की जानकारी प्राप्त की। बाद में भाजपा नेताओं ने काश्यप का स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष लुनेरा के साथ जिला युवा संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, राकेश नागर, दशरथ पाटीदार, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, गोविंद काकानी, भाजयुमों जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, विशाल शर्मा, पप्पु पुरोहित, रामु डाबी, अक्षय संघवी, योगेश पापटवाल, राजू सोनी ,परमानंद योगी, रजनीश गोयल, राजेश माहेश्वरी, नंदकिशोर पंवार, हेमंत राहोरी, सुभेन्द्र गुर्जर, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, कमल सिलावट, पीरूलाल, महिला मोर्चा सदस्य अनिता कटारिया, आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल, नितिन तिवारी, संजय कसेरा, लघु उद्योग भारती के संदीप व्यास, मुकेश जैन, नितिन लोढा, अनुज शर्मा, विजय कसेरा, श्रीकांत डोसी, सुदीप पटेल, निलेश पटेल ,अनिल पोरवाल आदि ने स्वागत किया | शैलेन्द्र मानावत, निर्मल लुनिया, सुशील जैन, अरविन्द मानावत, प्रदीप गोलछा, शैलेन्द्र सुरेका, आदित्य बोहरा आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.