Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

अनुनाद द्वारा गंगाखेड़ी स्कूल में स्वेटर वितरित, पहनते ही बच्चों के खिल उठे चेहरे

-सांस्कृतिक, सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ‘अनुनाद’ का सेवा सरोकार।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सांस्कृतिक, सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ‘अनुनाद’ द्वारा शनिवार को सेवा सरोकार के तहत शा.प्रा.वि.गंगाखेड़ी स्कूल में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ी सर्दी में परेशान नन्हें बच्चों को जब स्वेटर पहनाए गए तो उनके चेहरें खिल उठे।


संस्था के अध्यक्ष श्री अजीत जी जैन की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें विशेष रूप से जनसेवी सुरेश तंवर, एडवोकेट सुरेंद्र शर्मा तथा त्रिवेदी हेल्थ सेंटर के संचालक ओमप्रकाश त्रिवेदी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5वीं तक के सभी बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। शिक्षिका शोभा शेर व विद्यालय की प्रधान श्रीमती संगीता उपाध्याय ने संस्था अध्यक्ष जैन, अतिथि शर्मा व त्रिवेदी का पुष्पमाला से स्वागत किया। शिक्षिका शोभा शेर द्वारा अनुनाद संस्था के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया। इस मौके पर संस्था सचिव अंकिता जैन, कोषाध्यक्ष जयंत कुमार उपाध्याय, कार्यकारिणी अशफ़ाक़ जावेदी, रिदम मिश्रा, सदस्य जलज शर्मा, गणेश मिश्रा, अशोक शर्मा, संजय चौधरी, पर्वत सिंह राठौर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.