Logo
ब्रेकिंग
इंद्रदेव ने दूर की शिकायत... तेज बारिश के दूसरे दिन भी फुहार का दौर, पानी से सराबोर हुआ शहर बहुत-बहुत धन्यवाद जी....जीत के बाद यूनियन पदाधिकारी आभार जताने रेल कर्मचारियों व अधिकारियों के पास प... गुलाब चक्कर का दिखेगा गजब स्वरूप...परमार कालीन प्राचीन मूर्तियों को सहेजा जाएगा, विकसित करेंगे परिसर भाजपा जिलाध्‍यक्ष का खिलाड़ियों को मूल मंत्र...अनुशासन के साथ निरंतर अभ्‍यास व कड़ी मेहनत जरुरी, निश्... न्यू पेंशन गो बेक....पुरानी पेंशन लागू करना किया प्रदर्शन, नारों से गूंज उठा रेल परिसर सावन के पहले सोमवार का उत्साह... भोले के जयकारों के साथ निकली भव्य कावड़ यात्रा, शिवमय हुआ माहौल आप भी पी रहे नकली दूध..? डेयरी प्लांट पर छापामार कार्रवाई, थैलों में मिले पाउडर और कास्टिक सोडा के ... निराशा के बीच यह राहत....5 सीटों ने किया ऑक्‍सीजन का काम, उम्‍मीदवारों ने फूंकी संजीवनी यूनियन का क्लीन स्वीप....चारों उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया, झूम उठे कार्यकर्ता रेलवे इंस्टीट्यूट चुनाव....मतदान केंद्र पर सुबह से शुरू हुई हलचल, मतदान के लिए पहुंच रहे कर्मचारी

5 विधानसभा सीटों में से 4 पर भाजपा की जीत, सैलाना से डोडियार ने बाजी मारी

प्रदेश के साथ ही रतलाम जिले में भाजपा पिछली बार से भी बेहतर स्थिति।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को भाजपा खेमें में खुशियां लेकर आया है। रतलाम जिले की 5 विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा ने अपनी शानदार जीत दर्ज की है। जबकि सैलाना सीट भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार कमलेश्वर डोडियार के खाते में गई है। इन्हें अप्रत्याशित जीत हासिल हुई है। जिले में कांग्रेस अपने उम्मीदवार का खाता नहीं खोल पाई है। यहां कांग्रेस का एक भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर पाया है।
मध्यप्रदेश के चुनावी परिदृश्य में भाजपा फिर से सरकार बनाने की और अग्रसर है। वहीं जिले में भी भाजपा पिछली बार से बेहतर स्थिति में आ गई है।
जिले के आलोट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि मालवीय ने जिले में सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाते हुए जीत दर्ज की है। रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण और जावरा विधानसभा से भी भाजपा प्रत्याशियों ने अच्छे मतों से जीत हासिल की है।

रतलाम शहर: भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप जीते

रतलाम शहर से भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने 60,708 मतो से जीत हासिल की है। इन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा को हराया है। काश्यप को 109656 मत प्राप्त हुए। जबकि प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार पारस सकलेचा को 48948 मत प्राप्त हुए।

रतलाम ग्रामीण-भाजपा के मथुरालाल डामर जीते

रतलाम ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर ने 34,324 मतों से विजय प्राप्त की है। इन्हें 1 लाख 2968 मत प्राप्त हुए। जबकि प्रतिनिधि कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण डिंडोर को 68,644 मत मिले।

जावरा विधानसभा से भाजपा के डॉ. पांडे जीते

जिले की जावरा विधानसभा से भाजपा के डॉ. राजेंद्र पांडे ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला था। लेकिन करणी सेना के निर्दलीय उम्मीदवार जीवन सिंह शेरपुर की दमदारी ने जावरा में त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया था। आखिरकार डॉ. राजेन्द्र पांडे ने 26021 मतों से रिकॉर्ड जीत हासिल की है। उन्हें कुल 92,019 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह सोलंकी को 65,998 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय जीवन सिंह शेरपुर को 40,766 मत से संतोष करना पड़ा।

आलोट विधानसभा से भाजपा के मालवीय की जीत

आलोट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि मालवीय ने जिले में सबसे अधिक मतों से जीत हासिल की है। डॉ. चिंतामणि 68,884 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 1,06,762 मत मिले। आलोट से कांग्रेस के बागी व निर्दलीय पउम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू दूसरे नंबर पर रहे। इन्हें 37,578 वोट प्राप्त हुए। यहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। कांग्रेस विधायक रहे मनोज चावला को 33565 मत मिले।

सैलाना विधानसभा के अप्रत्याशित नतीजे, डोडियार जीते

जिले की पांचों सीटों में से सर्वाधिक चौंकाने वाला नतीजा सैलाना विधानसभा का रहा। जहां भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार जयस के कमलेश्वर डोडियार ने कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी हर्ष विजय गहलोत को हरा दिया। कमलेश्वर 5,618 मतों से जीते। उन्हें कुल 72,219 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत को 66,601 मत प्राप्त हुए। यहां भाजपा तीसरे नंबर पर रही। भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल को 41,584 मत प्राप्त हुए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.