Logo
ब्रेकिंग
मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि... पीईटी टेस्ट में निकला ग्राउंड का मुन्नाभाई... बिहार का अजीत धराया, पहले निरंजन नाम से दिया टेस्ट, बा... भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ...

डायरेक्टर राजेंद्र राठौर के सांग ‘इंदौर की क्या बात है’ में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सहित नेताओ का डेब्यू

-इंदौर की पहचान दर्शाते सांग के शूट को 7 दिन में पूरा किया।
-इंदौर के 56 मार्केट, सराफा सहित अन्य लोकेशन पर हुई शूटिंग।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। मध्यप्रदेश प्रदेश की आर्थिक नगरी व मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर शहर की पहचान एक गीत के माध्यम से देश दुनिया में फैलने वाली है।
दरअसल इस ही गीत राठौर फ़िल्म एन्ड इंटरटेनमेंट के राजेन्द्र सिंह राठौर के डायरेक्शन में तैयार किया गया। इसकी शूटिंग इंदौर के विभिन्न फेमस लोकेशन पर की गई है। गाने में लोकसभा पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित अन्य राजनीतिक हस्तियों ने पहली बार काम किया। शूटिंग के बाद तकनीकी तौर पर वर्क किए जाने के बाद गीत को प्रसारित किया जाएगा।

बता दें कि इस गीत में रॉक स्टार चिंतन बांकीवाला ने अपनी आवाज से संजोया है तथा इसके गीतकार लाड साहब है। इसी तरह सलाहकार केशव राय, मेकअप नैना शर्मा, प्रोडक्शन पीयूष भूले का रहा।

राजनीतिक हस्तियों व कलाकार ने किया काम

इंदौर की क्या बात है गीत में लोकसभा पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के अलावा सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला, सुशील जौहरी, फ़िल्म अभिनेता विजेंद्र घाटगे भी नजर आएंगे। साथ ही इंदौर के सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी काम किया है।

फोटो कैप्शन-विधायक आकाश विजयवर्गीय को सीन समझाते डायरेक्टर राजेंद्र राठौर।

डायरेक्टर राठौर ने बताया कि गाने को एक सप्ताह में शूट किया गया है। इसमें राजवाड़ा, खजराना, लालबाग, सराफा, 56 मार्केट, अन्नपूर्णा मंदिर सहित अन्य लोकेशन की शूटिंग की गई है।

नए प्रोजेक्ट पर काम जारी

मूलतः रतलाम जिले के सैलाना में पले बढ़े राजेन्द्र राठौर पिछले 15 सालों से मुंबई में रहकर फ़िल्म व एड फ़िल्म में बतौर काम कर चुके है। इन्होंने फ़िल्म के अलावा 50 कमर्शियल व शॉर्ट मूवी भी बनाई है। हाल ही में कुँवारापुर फ़िल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के सतना में पूरी की।

वहीं नशामुक्ति को लेकर शॉर्ट फिल्म जस्ट वंश को जल्द ही नारकोटिक्स विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर रिलीज़ करवाया जाएगा। साथ ही होम प्रोडक्शन के तहत श्रीराम म्यूजिक कंपनी के तहत धार्मिक एलबम तैयार किया जा रहा है। इसके 5 भजन रिकॉर्ड भी किए गए है। यह भी जल्दी ही रिलीज़ किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds