Logo
ब्रेकिंग
ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि...

अर्थी सड़क पर रख बिलखते रहे परिजन, आक्रोश में पुलिस पर भी लगाए आरोपियों को बचाने के आरोप

-चाट व्यवसायी ईश्वरलाल कसेरा की शवयात्रा के दौरान हुआ जमकर हंगामा।
-अर्थी चांदनी चौक में रखकर समाजजनों ने भी किया प्रदर्शन, समझाईश पर माने।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। चाट व्यापारी ईश्वर लाल कसेरा के साथ मारपीट के बाद बुधवार को मौत हो गई। गुरुवार को शवयात्रा निकालते वक्त चांदनी चौक में हंगामा हो गया। परिजनों ने सड़क पर अर्थी रखकर आरोपियों को पकड़ने व फांसी की सजा की मांग की। पुलिस पर आरोपियों को बचाने के भी आरोप लगाए गए। इस दौरान लोगों की भीड़ लगी रही। दोपहर करीब 3 बजे एसडीएम और एएसपी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन अर्थी उठाने को राजी हुए। बाद में अंतिम संस्कार के लिए निकले।
बता दें कि 19 जून की रात 11 बजे चाट व्यापारी ईश्वरलाल कसेरा अपने पुत्र यश कसेरा से साथ ठेले पर चाट बेच रहे थे। दुकान पर आए आरोपियों से कहासुनी के बाद उन्होंने पिता ईश्वरलाल पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें ईश्वरलाल को गम्भीर चोटें आई थी। 9 दिन उपचार के बाद उनका बुधवार को उनका निधन हो गया।

शवयात्रा चांदनी चौक पहुंचते ही बढ़ा आक्रोश

गुरुवार को दोपहर 12 बजे बाद दीनदयाल नगर निवास स्थान से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई।चांदनी चौक पहुंचते ही परिजन व समाजजन आक्रोशित हो गए। अर्थी सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम संजीव केशव पांडे व एडिशनल एसपी राकेश खाखा मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर परिजन माने और अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।
इस मौके पर पहुंचे नेताओं ने पुलिस को कटघरे में लिया। पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने कहा कि पुलिस 8 में से केवल 3 को ही गिरफ्तार कर सकी। जबकि कैमरा रिकार्डिंग में सभी आरोपी साफ दिखाई दे रहे थे। पुलिस आरोपियो को बचा रही है।
सराफा व्यापारी व भाजपा नेता झमक भरगट ने कहा कि ईश्वरलाल के हत्यारों को कड़ी सजा मिले। पुलिस त्वरितता से बाकी आरोपियों की धरपकड़ कार्रवाई करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds