Logo
ब्रेकिंग
ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि...

श्रावण मास: दरबार में ठाट से बिराजेंगे भगवान गढ़ कैलाश, 8 सोमवार तक रुद्राभिषेक, आकर्षक श्रृंगार व होगी विशेष आरती

-श्री गढ़कैलाश मंदिर पर श्रावण पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
-गढकैलाश सेवा समिति की बैठक में श्रावण की बनाई रूपरेखा, लिए निर्णय।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। आगामी श्रावण के अधिक मास में भगवान श्री गढ़कैलाश मंदिर पर आयोजनों की धूम रहेगी। इन दिनों में भगवान दरबार में ठाट से बिराजेंगे। 8 सोमवार तक रुद्राभिषेक होगा। भगवान का आकर्षक श्रृंगार तथा विशेष महाआरती की जाएगी।
श्रावण के त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए श्री गढ कैलाश सेवा समिति की बैठक मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस वर्ष अधिक मास होने से श्रावण मास दो माह का होगा।


संरक्षक अशोक जैन चौटाला ने बताया कि सावन महीना 4 जुलाई से प्रारंभ होकर 30 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान श्रावण के इस बार 8 सोमवार होंगे।
सावन के हर सोमवार को सुबह 6 बजे रुद्राभिषेक होगा। भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। सुबह से प्रसादी वितरित तथा शाम 7 बजे विशेष रूप से 1111 दीपों से महाआरती की जाएगी।
16 अगस्त को हरियाली अमावस्या का पर्व होने से दोपहर 3 बजे से श्री गढ़कैलाश महिला मंडल व भजन गायिका तारा सोनी की भजन मंडली द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम को प्रसादी का आयोजन होगा।
28 अगस्त को श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्री गढ़कैलाश भगवान की शाही सवारी निकली जाएगी। दोपहर 3 बजे पूजा अर्चना के पश्चात शाम 4 बजे नगर भ्रमण पर निकलेगी।


परम्परानुसार शाही सवारी का पूजन कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा करेंगे।
उक्त जानकारी समिति के संरक्षक अशोक जैन चौटाला ने दी।
बैठक में समिति संरक्षक सतीश राठौर,बलवीरसिंह राठौड़, अध्यक्ष सतीश भारतीय, कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया, कैलाश राठौर पटेल, अनिल झालानी, नारायण दैतवाल, कैलाश चौहान, नरेश पाटीदार, अशोक पंवार, दिनेश राठौर, राजेश चौहान, सूरजमल टांक, सतीश देवड़ा, विजय सिंह चौहान, गौरव त्रिपाठी, बद्रीलाल व्यास, कन्हैयालाल राठौर, सुरेश साखला सहित समिति सदस्य उपस्थित थे। बैठक का संचालन अशोक जैन चौटाला ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds