Logo
ब्रेकिंग
रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्... लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप.... ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए रतलाम में पहली बार पट्टाभिषेक महोत्सव का नज़ारा....पंचामृत से अभिषेक, मंत्रोच्चार के बीच आनंद गिरी मह...

करोड़ों रूपए की आय-व्यय वाला डीआरएम ऑफिस: खुले बिजली तारों के बीच काम कर रहे रेलकर्मी

-कर्मिक विभाग की स्थापना इंजीनियरिंग शाखा का हाल-बेहाल।
-खुले बिजली तारों से कभी भी हो सकता है हादसा, इलेक्ट्रिक पावर विभाग बेखबर।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे में सालाना करोड़ों रुपए की आय व व्यय का मुख्य केंद्र मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में झूलते बिजली तारों को दुरुस्त कराने के लिए लगता है फंड नही है। यह मामला कार्मिक विभाग की स्थापना इंजीनियरिंग शाखा का है। यहां हाल में झूलते बिजली तारों के बीच कर्मचारी काम करने को मजबूर है। कर्मचारियों को आशंका है कि कभी भी हादसा हो सकता है तथा व इसकी चपेट में आ सकते हैं। इसे लेकर रेलवे में जिम्मेदार इलेक्ट्रिक पॉवर विभाग के इंजीनियर पूरी तरह से बेखबर है।
हालांकि रेलवे में पिछले एक साल से डीआरएम ऑफिस की निचले तल से दूसरी मंजिल तक मुख्य बिजली की केबलों को व्यवस्थित किया गया है। इसका बकायदा ठेका देने के बाद स्टैंड चैनल बनाए गए। लेकिन जहां बैठकर कर्मचारी 8 घंटे काम करते है। वहां सुध नही ली जा रही है।

स्थापना इंजीनियरिंग शाखा में कई माह से लापरवाही

डीआरएम ऑफिस में फिजूल ख़र्च के यह आलम है कि निचले तल से लेकर पहली मंजिल के सभी विभागों को कारपोरेट ऑफिस की तर्ज पर नवीनीकृत कर दिया गया। वहां कर्मचारियों के लिए फर्नीचर से अलग-अलग सेक्शन ब्लॉक बना दिए गए। लेकिन कार्मिक विभाग नवीनीकरण में अभी भी पिछड़ा है। इसमें भी स्थापना इंजीनियरिंग शाखा की घोर अनदेखी की गई है। हालात यह है कि हाल में कहीं बिजली तार खुले छोड़ दिए तो किसी कोने में तारों को लपेटकर बंडल बनाकर लटका दिया। कर्मचारियों के मुताबिक आशंका है कि इलेक्ट्रिक पॉवर विभाग के अधिकारी व ठेकेदार के बीच आपसी तालमेल नही है। इस वजह से सेक्शन में बिजली मेंटेनेंस से जुड़ा यह काम नही किया गया। इस मामले में पीआरओ खेमराज मीणा का कहना है कि मामले की जानकारी ली जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.