Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

‘प्री इलेक्शन सिलेक्शन’: प्रदेश संगठन से इसी माह मिल सकता है भाजपा का नया जिलाध्यक्ष

-विधानसभा चुनाव के पहले जिले की कमान के लिए चर्चा में है दो से तीन नाम।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले जिलों में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रही कवायद में रतलाम जिला भी शामिल है। संगठन द्वारा रतलाम जिले में भी सम्भवतः इसी माह फेरबदल कर नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की जा सकती है। हालांकि इसके लिए रतलाम से भोपाल तक प्रमुख तीन नामों की चर्चा जोरों पर है। लेकिन पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी से जुड़े नाम को भी प्राथमिकता दी सकती है।
मालूम हो कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते रतलाम शहर में भाजपा सहित कांग्रेसी नेताओं के आने व कार्यकर्ताओं से मेलजोल का सिलसिला शुरू हो गया है। इधर, भाजपा में गुटीय कलह भी उभरकर सामने आ रही है। इससे कांग्रेस को बैठे बिठाए मुद्दें मिल रहे है। आगामी चुनाव में कांग्रेस इसे भुना सकती है।

जिले से भी कुछ नामों पर चर्चा

भाजपा जिलाध्यक्ष पद की नई नियुक्ति के लिए रतलाम शहर के अलावा जिले से भी कुछ नामों की संगठन में चर्चा है। इसमें धराड़ से पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंकरलाल पाटीदार, ताल से जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे राजेश परमार के नाम प्रदेश संगठन तक पहुंचे है। इसके अलावा रतलाम शहर से पूर्व केंद्रीय जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला तथा भाजपा नेता प्रदीप उपाध्याय के नाम भी जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल है।
बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुलावे पर पूर्व गृहमंत्री कोठारी भोपाल गए थे। उनके साथ गए प्रतिनिधि मंडल में पूर्व केंद्रीय जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष चौटाला भी शामिल थे। शहर की राजनीतिक व जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से सीधी चर्चा की थी।

इस बार महासचिव विजयवर्गीय का सीधा दखल

आगामी चुनाव से पहले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की पिछले दिनों शहर में मौजूदगी व उनकी सक्रियता के बाद से यहां सियासी माहौल गरमा गया है। संभावना यह भी जताई जा रही कि चुनाव तक विजयवर्गीय का रतलाम शहर की राजनीति में सीधा दख़ल रह सकता है।
दरअसल वे रतलाम में वे जैन सोशल ग्रुप के पदग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम में दूर दराज शहरों से जैन समाज के सदस्य व पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। इसमें शहर विधायक के आमंत्रण, निमंत्रण सहित समारोह में उनकी गैरमौजूदगी भी खासी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds