Logo
ब्रेकिंग
ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी... राजपूत महिला मंडल ने मनाया फ़ाग उत्सव, होली के पारंपरिक गीतों पर किया सामूहिक नृत्य

कांग्रेस ने की अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राजद्रोह का केस चलाने की मांग

दिल्ली शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी की सरकार बुरी तरह फंसती नजर आ रही है। सीबीआई की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस्तीफा दे दिया। उनके साथ ही पहले से तिहाड़ जेल में कैद सत्येंद्र जैन ने भी स्वास्थ्य मंत्री की कुर्सी छोड़ दी।

सौरभ भारद्वाज और आतिशी बनेंगे मंत्री

इस बीच, समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में मंत्री बनने के लिए आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नाम एलजी को भेज दिए हैं।

केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने की मांग

अब अरविंद केजरीवाल निशाने पर आ गए हैं। कहा जा रहा है कि पूरे मामले में मास्टरमाइंड अरविंद केजरीवाल है और अब उनके जेल जाने की बारी है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने दिल्ली एलजी विनय सक्सेना से कथित फीडबैक यूनिट (एफबीयू) स्नूपिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य सभी अधिकारियों पर राजद्रोह अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने का अनुरोध किया।
भाजपा इस मामले में हमलावर है और बुधवार को विरोध प्रदर्शन करेगी। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ‘केजरीवाल को कैबिनेट की अगली बैठक तिहाड़ में करनी पड़ेगी।’

केजरीवाल का विरोध, दुविधा में कांग्रेस

इस मामले में कांग्रेस पार्टी कुछ दुविधा में नजर आ रही है। उसके नेता तय नहीं कर पा रहे हैं कि भाजपा की तरह आम आदमी पार्टी का विरोध करे या नहीं? विरोध करते हैं तो इसका असर 2024 की विपक्षी एकता पर पड़ सकता है।
हालांकि मनीष सिसोदिया के जेल जानने और दो मंत्रियों के इस्तीफा के बाद दिल्ली कांग्रेस के नेता अजय माकन ने यह जरूर कहा कि नैतिकता के आधार पर अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए।

गहलोत और राजकुमार आनंद में बांटे गए डिप्टी सीएम के विभाग

आम आदमी पार्टी सूत्रों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने दोनों मंत्रियों के पहले से लिखे गए इस्तीफे स्वीकार कर लिए। इसके बाद दिल्ली में मंत्रियों की संख्या अब पांच रह गई है। माना जा रहा है कि सिसोदिया के पास जो 18 विभाग थे, जिन्हें दो मंत्रियों- परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद में बांट दिया गया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि जल्द ही सरकार में दो नए मंत्री शामिल किए जाएंगे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.