न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ड्यूटी के दौरान यदि किसी कर्मचारी का निधन होता है तो रेल प्रशासन द्वारा अब 50 हजार रुपए के बजाय दोगुना यानी 1 लाख रुपए परिजनों को त्वरित सहायता दी जाएगी।
मंडल रेल प्रबंधक सहायता कोष की शुक्रवार को ट्रेड यूनियन के साथ बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों के हित में बड़े फैसले लिए गए।
मंडल कार्मिक अधिकारी सोमनाथ गायकवाड की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई। और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि बीमार रहने वाले कर्मचारियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता मिलेगी। उन्हें मंडल रेल प्रबंधक सहायता कोष की ओर से 5000 की सहायता प्रतिमाह दी जाएगी।
रेल कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मान स्वरूप एक मोमेंटो प्रदान किया जाएगा। इससे कर्मचारियों के लंबे समय तक दिए गए योगदान का सम्मान किया जा सकेगा। उन्हें सम्मानजनक विदाई मिलेगी।
बैठक में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की ओर से संगठन के मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर तथा सक्रिय कार्यकर्ता राजेंद्र चौधरी भी उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
रेलकर्मियों के ऑनड्यूटी निधन पर अब 50 हजार के बजाय 1 लाख रुपए मिलेगी परिजनों को त्वरित सहायता
स्वागत व सत्कार की झांकी....मजदूर संघ महामंत्री काबर का महू रोड रेलवे कॉलोनी पहुंचे, पारंपरिक तरिक...
मालवा एक्सप्रेस के कोच मेंटेनेंस के वक्त 750 वोल्ट करंट से झुलसा इलेक्ट्रिक विभाग का कर्मचारी, प्रशा...
हर दिन महिला दिन.....महिलाओं के लिए अब एक दिन के महिला दिवस से काम नहीं चलेगा
10 साल में रेलवे के हर सेक्टर में डेवलेपमेंट हुआ, इसलिए कैटिगरी में एक्सेस लेवल ग्रेड की मांग करेंगे
समाजसेवी मेघा पाटकर 12 मार्च को रतलाम में... एम्प्लाइज यूनियन की महिला संगोष्ठी में भाग लेंगी
रेलवे सीनियर डीसीएम व टीम मुंबई में पुरस्कृत.....नॉन फेर एवेन्यू के तहत इस साल 12 करोड़ रुपए प्राप्त ...
रेलवे पदोन्नति परीक्षा का पर्चा लीक....सीबीआई गिरफ्तार किए दो अफसर, 17 लोको पायलट सहित 26 के खंगाल र...
PCEE चर्चगेट मुंबई का एसटीएससी एसोसिएशन ने किया स्वागत
प्लाजा की प्लानिंग का खेल...., रतलाम-अलवर व्हाया सड़क मार्ग चलाई गई स्पेशल गाड़ी..., रंग वाली से...
