10 साल में रेलवे के हर सेक्टर में डेवलेपमेंट हुआ, इसलिए कैटिगरी में एक्सेस लेवल ग्रेड की मांग करेंगे
-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री काबर ने कहा रेलवे में भ्रष्टाचार, हम इसके ख़िलाफ़ आंदोलन भी करते हैं।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भारतीय रेलवे दुनिया का दूसरा बड़ा ट्रांसपोटेशन है। हर कैटिगरी के कर्मचारी इसे आगे बढ़ाने में कड़ी मेहनत में जुटे है। पिछले 10 सालों में रेलवे के हर सेक्टर में डेवलपमेंट हुआ है। इसलिए हम सरकार से अलग से पे स्ट्रेक्चर की डिमांड करेंगे। हर कैटिगिरी में एक्सेस लेवल की ग्रेड होना चाहिए।
यह बात वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री आरजी काबर ने बुधवार दोपहर को निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। वे यहां वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा आयोजित स्व. दादा माहुरकर की स्मृति में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के लिए आए थे। इस मौके पर अध्यक्ष हिरेन मेहता भी मौजूद रहे।
रेलवे में भ्रष्टाचार के पूछे सवाल पर महामंत्री काबर ने कहा कि समय-समय पर भ्रष्टाचार की खबरें आती रहती है। लेकिन यह गलत है। कर्मचारियों के कामों के लिए हमारा संगठन सदैव खड़ा रहता है। भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हम प्रदर्शन में आवाज़ उठाते है।
आठवें वेतन आयोग को लेकर महामंत्री काबर ने कहा कि 8वां वेतन आयोग के लिए हम भी अपनी ओर से डिमांड रखेंगे। इसमें सैलरी बढ़ाने के लिए 3.50 फिटमेंट फैक्टर लागू करने का कहेंगे। सातवें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर है। रेट ऑफ इंक्रीमेंट भी 3 प्रतिशत से पढ़ाकर 6 प्रतिशत करने और पेंशनर और फैमिली, पेंशनर के लिए भी डिमांड करेंगे। अभी पोर्टल फंक्शनल हो गया है। उन्होंने कहा कि वेतनमान 2027-28 में ही लग पाएगा। एमएसीपी में भी बदलाव होना चाहिए। इस मौके पर मंडल मंत्री व मंडल अध्यक्ष सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
अतिथियों ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन:- रेलवे खेल मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि महामंत्री आरजी काबर एवं विशेष अतिथि अध्यक्ष हिरेन मेहता, सीनियर डीपीओ अविनाश कुमार, भावनगर मंडल सचिव अवनि ओझा, जोनल जेसी बैंक डायरेक्टर रश्मि चौधरी रहे। काबर ने बल्ले से शार्ट लगाकर मैच की शुरुआत करवाई गई। साथ ही इसके पश्चात तिरंगे गुब्बारे छोड़कर मैच की शुरुआत हुई। मंडल मंत्री एवं मंडल अध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत किया।
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें भाग ले रही है। जिनमे आज पहले दिन में मैच में ब्रिज, डीएडीएन, टीएमसी व उज्जैन टीम ने जीत हासिल की।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़,जेसी बैंक डायरेक्टर सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी व बलराम बढ़गोतिया,सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी व योगेश पाल, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्ल्यूसी सदस्य गौरव संत, मिश्रा, शाखा सचिव संजय कुमार, बापी चौधरी, दीपक गुप्ता, शाखा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे,नरेन्द्र सहगल, इमरान खान,अमित चौहान,सुमित गर्ग, युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, युवा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर, राजेंद्र चौधरी, जयंत अग्रवाल, दिनेश छपरी सहित अन्य मौजूद रहे।
