न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहरभर में त्योहारी उमंग के बीच रतलाम मुख्यालय के अधिकारियों में भी खूब होली का रंग चढ़ा। गुरुवार को कलेक्टर सहित अधिकारियों की होली खेली गई। इसमें कलेक्टर मिशा सिंह डीजे व ढोल पर खूब थिरकी। वहीं, होली के दिन बुधवार को डीआरएम बंगले पर डीआरएम अश्वनी कुमार ने भी होली का आयोजन किया।

रेलवे कर्मचारियों के अलावा रेल संगठन के पदाधिकारी डीआरएम को रंग लगाने आए। इस बीच डीआरएम ने आत्मीयता से सभी का स्वागत कर उन्हें गले लगाया। सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

इधर, कलेक्टर बंगले पर कलेक्टर मिशा सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने होली त्योहार का एन्जॉय किया। महिला अधिकारियों ने कलेक्टर के साथ डांस किया। वहीं अन्य अधिकारी भी नाचते झूमते नजर आए।
