Logo
ब्रेकिंग
ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी... राजपूत महिला मंडल ने मनाया फ़ाग उत्सव, होली के पारंपरिक गीतों पर किया सामूहिक नृत्य

कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ….ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, सभी हुए भावविभोर

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। हीरालाल टाक वास्तव में कर्मचारी जगत के हीरा है। उस हीरे की पहचान जोहरी ही कर सकता है। यहीं वजह है कि इन्हें प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए ग्राम नाल में भरपूर समय दिया।
यह बात मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के संगठन मंत्री सर्वेश कुमार माथुर ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय नाल के प्रधानाध्यापक हीरालाल टाक की 31 साल की सेवा उपरांत सेवानिवृत पर आयोजित बिदाई समारोह में कहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्षता बासिन्द्रा संकुल प्राचार्य महेंद्र सिंह राठौर ने किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार की ओर से किया।
यह आयोजन विद्यालय परिवार के उत्सवलाल मईड़ा, एकीकृत माध्यमिक विद्यालय, पोषक शालाएं बावड़ी परिवार के योगेश व पीयूष टाक द्वारा किया गया।
इस मौके पर उपस्थित संकुल प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा प्रधानाध्यापक हीरालाल टाक में एक श्रेष्ठ शिक्षक के सभी गुण विद्यमान है। विद्यार्थियों की मदद के लिए हरसंभव तैयार रहते आए हैं। बीआरसी सैलाना नरेंद्र पासी ने अपने उद्बोधन में कहा कि टाक भले ही शिक्षक पद से सेवानिवृत हुए हैं। लेकिन समाज सेवा से वह हमेशा जुड़े रहेंगे। अपाक्स जिला अध्यक्ष मनोज (पिंकी) यादव ने कहा हमारे संघर्ष के साथी भाई हीरा ने अपनी मेहनत, लगन और कर्तव्य के प्रति पूर्ण समर्पण एवं परिश्रम से कार्य किया। श्याम पालीवाल ने उद्बोधन कविता से किया कि “पंचायत सचिव के पुत्र तूने कर दिया कमाल”।
रामलाल मालवीय, कोमल बोरीवाल आदि ने भी संबोधित किया। समारोह में बड़ी संख्या में एकत्र हुए। अमूमन सेवानिवृत्ति समारोह सादगीपूर्ण होते हैं। लेकिन नाल विद्यालय परिवार ने इसे उत्सव में बदल दिया।
प्रतिउत्तर में शिक्षक हीरालाल टांक के कहा कि कहा आपने जो सम्मान दिया उसे कभी भुला नहीं पाऊंगा। हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहूंगा।
समारोह में सैलाना बीआरसी श्रीमती भारती चौहान, श्रीमती स्मिता शुक्ला, सीएसी श्रीमती सुनीता नरवरिया, राज्य शिक्षा कर्मी संघ जिला अध्यक्ष मुनींद्र दुबे, कृष्ण सिंह राठौर, राजेन्द्र सिंह राठौर, दर्जनों शिक्षक, शिक्षिकाएं सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। अभिनंदन-पत्र का वाचन समग्र शिक्षा जिला अध्यक्ष जयराज सिंह देवड़ा ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला नरेंद्र कुमार टांक ने किया। आभार व्यक्त राज्य शिक्षा कर्मी संघ ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल सिंह चौहान ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.