Logo
ब्रेकिंग
'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम

सरदार गुरनाम सिंह का वक्तव्य… विद्यार्थियों का भविष्य तथा जीवन का लक्ष्य निर्धारित करती है स्कूली शिक्षा

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। स्कूली शिक्षा विद्यार्थियों का भविष्य तथा जीवन का लक्ष्य निर्धारित करती है। स्कूल में दिए संस्कारों से बच्चे परिपक्व होते हैं। बल्कि अपना लक्ष्य पाते हैं।

यह बात श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 12वीं के फेयरवेल समारोह को संबोधित करते हुए श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने विद्यार्थियों से कहीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा व खेल में पारंगत होते हैं तथा अपना, स्कूल , परिजनों व शहर का नाम गौरवित करते हैं। प्रारंभ में समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग उपाध्यक्ष हरजीत चावला प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी, मनीषा ठक्कर, हेड बॉय युग तिवारी, हेड गर्ल आयष्का खान ने मां सरस्वती व गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। मां सरस्वती की वंदना सीमा देव ने प्रस्तुत की स्वागत उद्बबोधन क्षमा चेलानी ने दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यार्थी सोहेल काजी ने अपने शिक्षकों के लिए कहा कि सर पर हाथ चाहता हूं। ज्यादा कुछ नहीं बस आपका आशीर्वाद चाहता हूं। उन्होंने कहा कि आप हमारी जिंदगी का उजाला हो पढ़ाई के रास्ते पर जब अंधेरा छा जाता है आपका दिया हुआ ज्ञान ही हमे रास्ता दिखाता है। छात्रा धरा व्यास ने शिक्षकों के लिए कहा कि कदम कदम चलकर पहाड़ चढ़ना सिखा दिया, जब आई मुश्किले है तो डट कर लड़ना सिखा दिया। सिर्फ किताबें नहीं हमें जिंदगी पढ़ना सिखा दी। शिक्षक कमल सिंह चौहान विद्यार्थी आयुषी झलवानी, युग तिवारी व सोहेल काजी ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग उपाध्यक्ष हरजीत चावला कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा समिति सदस्य सतपाल सिंह सुरेंद्र सिंह भामरा अमरपाल वाधवा कुलवंत सग्गू मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन वत्सला कथूरिया जस्सू चांदवानी ने किया आभार हेड बॉय युग तिवारी ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.