Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

वरना, बांग्लादेशी व रोहिग्याओं को खदेड़ना तेज करेंगे….बांग्लादेश में हिन्दू युवक की निर्मम हत्या के विरोध में विहिप बजरंग दल ने किया कड़ा प्रदर्शन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपूचंद्र दास की हत्या के विरोध में रतलाम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने कड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया गया।
यह प्रदर्शन बुधवार को रतलाम के घास बाजार पर आयोजित किया गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों, हिन्दू माता, बहनों की अस्मिता पर दाग लगाया जा रहा है। हजारों हिन्दूओ की हत्या और अब दीपू दास की हत्या के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। वहां की सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुतला दहन के जरिए उन्होंने बांग्लादेश सरकार के विरोध में समस्त हिन्दूओ ने आक्रोश व्यक्त किया।

इस प्रदर्शन में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। उन्होंने दीपू दास के हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई करने और बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुके, तो देशभर से अवैध बांग्लादेशी व रोहिंग्या लोगों को भारत से बाहर निकालने का आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग सहसंयोजक राजाराम ओहरी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला मंत्री गौरव शर्मा, सह मंत्री पवन देवड़ा, सह मंत्री अक्षय गोमै, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, सह संयोजक आशु टॉक, जिला विशेष संपर्क प्रमुख मनोज पवार, जिला विद्यार्थी प्रमुख मोनू मराठा, सह विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण भामा, विशेष साप्ताहिक जिला सुरक्षा प्रमुख सुनील राठौड़, विशेष साप्ताहिक मिलन प्रमुख नीरज सतवानी, विशेष साप्ताहिक मिलन प्रमुख शुभम शर्मा, गोरक्षा प्रमुख गनी शक्तावत और प्रखंड के और समाज जन उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.