Logo
ब्रेकिंग
अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि... पीईटी टेस्ट में निकला ग्राउंड का मुन्नाभाई... बिहार का अजीत धराया, पहले निरंजन नाम से दिया टेस्ट, बा... भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क...

वीर बाल दिवस पर आयोजन…सरदार गुरनाम सिंह ने कहा- सिख धर्म जरूरतमंदों की सेवा के लिए न्योछावर

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रख नीवाँ रच गए कुछ ऐसा खालसा, उस तेग से ही बाद में जन्मा था खालसा। कश्मीरी पंडितों ने लगाई वही गुहार, एक धर्म को बचाने की गुरु से पुकार। बोले-गुरु चलेंगे शहादत के रास्ते हम शीश वार देंगे हिंदुओं के वास्ते…।

यह बात श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर में वीर बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने कही। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने कहा कि सिख धर्म जरूरतमंदों की सेवा के लिए न्योछावर है। हमें जीवन में सच्चाई की राह पर चलना चाहिए तथा सच पर बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिख धर्म के बच्चों ने भी धर्म की रक्षा के लिए शहादत दी है। जिसका इतिहास है, सिख गुरुओं ने हिंदू धर्म रक्षा के की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए थे। इस दौरान विद्यार्थियों ने वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर सिख धर्म की परंपरा व शहादत का वर्णन किया। कार्यक्रम में सम्मिलित बच्चों को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति उपाध्यक्ष हरजीत चावला, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा समिति सदस्य गगनदीप सिंह डंग, अमरपाल सिंह वाधवा, गुरविंदर सिंह खालसा, जगमीत सिंह अजमानी,गुरमीत गांधी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों ने किया। आभार प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी ने माना इस अवसर पर बच्चों को दूध के प्रसाद का वितरण भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds