न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे में लोको पायलट जैसी कठिन नौकरी को अपने जोश व जज़्बे के साथ पेशेवर तरीके से पूरी करने वाली नमिता कुमायूं अब चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रही है। ये जेसीस बैंक डायरेक्टर चुनाव में वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की जोनल उम्मीदवार के रूप में खड़ी हुई है। जीत के लिए आतुर नमिता को रेल मंडल बल्कि पूरे जॉन से भरपूर समर्थन मिल रहा है। इनकी बहुमुखी प्रतिभा, ओवर टेलेंट व अंतरराष्ट्रीय अनुभव को देखते यूनियन ने महिला आरक्षित सीट से केवल इन्हें ही अपना उम्मीदवार बनाया है।
दरअसल ट्रेंड यूनियन की राजनीति की पहचान वाले रामखिलावन कुमायूं की बेटी नमिता में पिता के नेतृत्व गुण स्वतः आ गए। यहीं वजह है कि यह रनिंग की शिद्दत से नौकरी करने के साथ रेल संगठन की राजनीति में भी निपुणता हासिल कर आगे बढ़ रही है। वर्तमान में यह यूनियन महिला समिति सचिव है। महिला से जुड़े मंडल स्तर के कार्यक्रमों के अग्रणी रहने के साथ जोन स्तर पर भी इनकी पहचान है। इसलिए संगठन ने नमिता को ही उम्मीदवारी के लिहाज से बेहतर विकल्प माना।
बता दें कि जेसीस बैंक डायरेक्टर पद के लिए इस बार जोनल उम्मीदवार के लिए भी पृथक से वोटिंग रहेगी। नमिता रतलाम से अकेली महिला उम्मीदवार के रूप में खड़ी हुई है।

जापान में किया संगठन का प्रतिनिधित्व:- यूनियन द्वारा महिला शक्ति को बढ़ावा देने की परंपरा के तहत नमिता को भी लाभ मिला। संगठन द्वारा इन्हें कई मौके दिए। इन्होंने एआईआरएफ, डब्ल्यूआरयु व एचएमएस का अंतरराष्ट्रीय मंच जापान में प्रतिनिधित्व किया। साथ ही रेलवे कर्मचारी और उनके परिवार की मानसिक भलाई का प्रशिक्षण जोन स्तर पर देकर सेवा की है। इन्हें जोनल परिक्षेत्र राजकोट, भावनगर, अहमदाबाद, वडोदरा, मुंबई, रतलाम, अजमेर, जयपुर व कोटा से सभी मतदाताओं से भरपूर वोट मिलने की पूरी उम्मीद है।

मंडल में चुनाव प्रचार में आगे:- रतलाम मंडल की बात की जाए तो नमिता के पक्ष में यहां बेहतर माहौल के साथ पुख्ता वोट मिलने के दावे किए जा थे है। मंडल मंत्री मनोहर बारठ, अध्यक्ष ह्रदेश पांडेय के साथ दर्जनों कार्यकर्ता कड़ी मेहनत से जुटे है। वहीं जोन स्तर पर रनिंग केटेगिरी सहित अन्य विभागों के बड़ी संख्या में कर्मचारी इनके लिए अलग-अलग मंडलों पर प्रचार में जुटे हुए है।
