FLASHBACK….शुक्रवार को डीजल शेड में हुई गेट मीटिंग…मजदूर संघ के कामों को गिनाया गया, कर्मचारियों से की मुलाकात
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ द्वारा मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में शुक्रवार को डीजल शेड में गेट मीटिंग कर रेल कर्मचारियों के हितों में किए गए कार्यों को कर्मचारियों के बीच रखा। साथ ही मज़दूर संघ समर्थित प्रत्याशी सचिन मिश्रा, राजेन्द्र चौधरी, जोनल आरक्षित महिला प्रत्याशी रश्मि चौधरी एवं नीलम जाटव और एसटी/एस सी सीट पर जयेंद्र चौहान के बारे में जानकारी दी।घर-घर जाकर रेलवे कॉलोनी में कर्मचारियों से मुलाकात की। मजदूर संघ द्वारा कर्मचारी हितों में किए गए कार्यों को बताया गया। अगले कार्यकाल में जेसी बैंक का लोन 4% करने हेतु, मोबाईल ऐप शुरू करने हेतु, लोन की राशि बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों को कर्मचारियों के बीच रखा गया ।
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया शुक्रवार को वेरेमस टीम द्वारा मंडल मंत्री अभिलाष नागर के निर्देशानुसार डीजल शेड, डीआरएम ऑफिस रतलाम, रेलवे अस्पताल, जावरा सहित लोकल रतलाम में कर्मचारियों से मिले।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, योगेश पाल, गौरव दुबे, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्लूसी सदस्य गौरव संत, शाखा सचिव संजय कुमार,बापी चौधरी, अमित चौहान,दीपक गुप्ता,गौरव ठाकुर, मनोज खरे, इमरान खान,राजकुमार द्रविड़, सुमित गर्ग अशोक टंडन, मोहित टांक पहलवान, सुनील डागर, रवि शर्मा, राजेश माथुर महिला समिति की रंजीता वैष्णव, संध्या यादव, उषा खिंची, जीवन देवी खंडेलवाल, श्रेया चोऋषि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
