Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

ग्राहकों के अधिकारों की जानकारी जरूरी….रॉयल कॉलेज में ‘अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत’ का जागरूकता कार्यक्रम

रतलाम। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा ‘रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज’, रतलाम में ग्राहक जागरण का एक प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय सह सचिव श्रीमती नेहा ताई जोशी ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को ग्राहकों के अधिकारों और उनकी शक्तियों से प्रभावी रूप से परिचित करवाया।
​कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात, मंच पर उपस्थित अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत उपाध्यक्ष श्री अनुराग लोखंडे ने संगठन का परिचय दिया और महाविद्यालय में ‘कंज्यूमर क्लब’ के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। श्री लोखंडे ने रतलाम जिले व मालवांचल में विगत वर्षों में संस्था द्वारा ग्राहक हित में अर्जित की गई उपलब्धियों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया।
​अपने मुख्य उद्बोधन में श्रीमती नेहा ताई जोशी ने बताया कि अपने स्थापना वर्ष 1974 से ही ग्राहक पंचायत सशक्त रूप से ग्राहकों की आवाज उठाती आ रही है। उन्होंने जानकारी दी कि देश में ‘ग्राहक संरक्षण कानून’ सर्वप्रथम 1986 में बनाया गया था, जिसे 2019 में और अधिक सशक्त किया गया। यह केंद्र सरकार द्वारा ग्राहक पंचायत की मांग पर ही संभव हुआ है। जिसके फलस्वरूप आज भ्रामक विज्ञापनों पर कानूनी कार्रवाई आसान हो गई है। उन्होंने बताया कि ग्राहक पंचायत के प्रयासों से ही सरकार द्वारा ऑनलाइन सट्टा ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी नियम लागू किए गए हैं।
​कार्यक्रम में यह घोषणा भी की गई कि शीघ्र ही महाविद्यालय में रतलाम शहर का पहला ‘ग्राहक पंचायत कंज्यूमर क्लब’ स्थापित किया जाएगा, जो विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार ग्राहक बनाने की दिशा में कार्य करेगा।
​इस अवसर पर श्री संतोष जोशी एवं रॉयल महाविद्यालय (शिक्षा विभाग) की प्राचार्या डॉ. रविंद्रजीत कौर अरोरा भी मंचासीन रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप सिद्ध ने किया।
​इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण—प्रो. चंदाकला दवे, डॉ. अमित शर्मा, प्रो. कपिल केरोल, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो. गजराज सिंह राठौर, प्रो. ममता यादव, प्रो. समीक्षा मेहरा, प्रो. कविता गर्ग, प्रो. अल्का उपाध्याय, प्रो. नैनसी धीमन, प्रो. पूजा पाटीदार, प्रो. मिताली पुरोहित, प्रो. गरिमा मिश्रा, प्रो. आंचल नागल, प्रो. यक्षेन्द्र हरोड़ एवं प्रो. संजय धाकड़ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.