Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

हार पहनाए और लगाए नारे….इंदौर व महू में रेलकर्मियों ने मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की

-धीरे-धीरे चढ़ने लगा जेसीस बैंक का चुनावी बुखार।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जेसीस बैंक चुनाव को लेकर संगठनों में हलचलें तेज होने लगी है। एक से दूसरे संगठन में आने-जाने का सिलसिला तेजी से जारी है। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर, पूर्व मंडल मंत्री बी के गर्ग एवं सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में मजदूर संघ की टीम ने महू एवं इंदौर क्षेत्र का चुनावी दौरा किया। इस दौरान संघ की कार्यप्रणाली एवं नेतृत्व से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में एम्प्लाइज यूनियन छोड़कर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।
महू में यूनियन के सामान्य शाखा सचिव दयाल सिंह बिष्ट एवं शाखा अध्यक्ष अनीस शेख ने मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।
बता दें कि 22 दिसंबर को जेक्सन कॉपरेटिव बैंक रतलाम के डायरेक्टर पद के चुनाव है। इसकी सरगर्मियां बढ़ने लगी है।
जिन कर्मचारियों ने सदस्यता ग्रहण की। उनमें अनीस शेख ट्रेन मैनेजर संयुक्त शाखा सचिव wreu, दयाल सिंह बिष्ट ट्रेन मैनेजर सचिव सामान्य शाखा wreu, अब्दुल आमिर पॉइंट्स मेन कोषाध्यक्ष wreu, मनोज मीणा वरिष्ठ टेक्नीशियन डीजल शेड, शैलेन्द्र नागवंशी सहायक कैरीज विभाग, शोएब खान लोहार, नारायण कोरी टेक्नीशियन ACTL, भरत मौर्य जूनियर इंजीनियर ACTL, अरविन्द सिंह परिहार SSE पावर, रवि वर्मा लोहार, नीरज प्रताप सिंह आरक्षण पर्यवेक्षक, शुभम जिनवाल सहायक कैरीज विभाग, नमोनारायण टेक्नीशियन ACTL, हरेंद्र कुमार स्टेशन मास्टर,अर्पित शुक्ला पीडब्ल्यूआई द्वारा मजदूर संघ की सदस्यता ली गई।
इसी क्रमांक मे इंदौर के कोचिंग डिपो में कार्यरत 26 रेल कर्मचारियों ने भी युनियन छोड़कर मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें प्रमुख रूप से लोकेन्द्र व्यास जेई उपाध्यक्ष wreu, गौरव वर्मा खलासी, शुभम गौरव खलासी, आशीष सीनियर सेक्शन इंजीनियर, वकील खड़ेदा टेक्निशियन, पियूष टेक्नीशियन, प्रियेश अहीर सीनियर सेक्शन इंजीनियर, बृजेश जांगिड़ सीनियर सेक्शन इंजीनियर,
सुनील खालासी, ऋषभ मिश्रा सीनियर सेक्शन इंजीनियर, भरत सौंप सीनियर सेक्शन इंजीनियर, नीरज चौधरी खलासी, समीर मीणा खलासी, शिवनन्दन खलासी, गणेश मीणा खलासी, वैकुंठ टेक्निशियन, दीपक टेक्नीशियन, महेश मीणा खलासी, लोकेश कारा खलासी, मुकेश मीणा खलासी, धर्मराज मीणा खलासी, शिवधारी खलासी, नितिन राज खलासी, अमरजीत खलासी, आशीष बोबडे सीनियर सेक्शन इंजीनियर, दयानंद जेई शामिल है।
सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि बड़ी संख्या में कर्मचारी मजदूर संघ में शामिल हुए हैं। हमारे आगामी जेसी बैंक चुनाव में मजदूर संघ को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व सहायक महामंत्री बी के गर्ग, मंडल मंत्री अभिलाष नागर, बलराम बड़गोत्या, नरेंद्र सोलंकी, गौरव संत, विजय पाटीदार, भास्कर पाटिल, रोशनलाल कौशल, इमरान खान, अशोक टंडन सहित बड़ी संख्या के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.