Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

जेसी बैंक चुनाव प्रकिया की गति बढ़ी…. मजदूर संघ के उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल, यूनियन 5 को करेगी

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जे.सी.बैंक चुनाव मे वे.रे.म.संघ के प्रत्याक्षी ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। जबकि वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन 5 दिसंबर को उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करेगी।

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडलमंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व मे मजदूर संघ कार्यालय मे प्रातः 10 बजे सभा का आयोजन किया गया।
मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि 20 रेल कर्मचारियों टेलीकॉम और डीजल शेड के कर्मचारियों ने मज़दूर संघ की सदस्यता ली। दोनो उम्मीदवारों के साथ सर्वप्रथम शिवमंदिर रेलवे स्टेशन पर आर्शिवाद लेकर दो बत्ती चैराहा होकर मंडल कार्यालय तक वाहन रेली निकाली। वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया गया।
इस अवसर पूर्व मंडल मंत्री बी.के.गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बारोटिया, अतुल सिंह राठौर, योगेश पाल, गौरव दुबे, नरेन्द्र सोलंकी, महेन्द्र सिंह गौतम, गौरव संत, संजय कुमार, हिमांशु पेटारे, गौरव ठाकुर, आशाराम मीणा, बापी चोधरी, अमित चौहान, अशोक टंडन, इमरान खान, सुमित गर्ग, दिनेश छपरी, सुनील डागर, मोहित टांक, राजकुमार द्रविड सहित सेकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

यूनियन 5 दिसंबर को नामांकन दाखिल करेगी:-वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन रतलाम अधिकृत प्रत्याशी 5 दिसंबर को सुबह 11 बजे यूनियन कार्यालय से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाहन के रूप में पहुंचेंगे। इस रैली का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.