Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

नारेबाजी कर जताया विरोध….आईएएस वर्मा के खिलाफ ब्राह्मण समाज हुआ लामबंद, दिया ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की महिलाओं एवं बहनों के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रतलाम ब्राह्मण समाज द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन देकर विरोध जताया।
सर्वप्रथम कालिका माता मंदिर पर सभी एक साथ एकत्रित होकर वाहन रैली के रूप में फव्वारा चौक होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम पर ज्ञापन प्रेषित किया।

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के सैकड़ों विप्रजन, महिला शक्ति एवं युवा शक्ति बड़ी संख्या में एकत्रित हुई। कठोर शब्दों में नारे लगाते हुए अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण एकता के गगनभेदी नारे भी लगाए गए।

इस विरोध प्रदर्शन में पधारे सभी विप्रजन, महिला शक्ति एवं युवा शक्ति ने जो बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई, उसके लिए हम हृदय से आभार प्रकट करते हैं।

समाज के शैलेंद्र तिवारी, अनिल पुरोहित, नरेंद्र जोशी, अनमोल सुरोलिया, सुनीता पाठक, प्रेमलता दवे, सविता तिवारी ने कहा कि ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी भी जारी की है कि यदि इस शीघ्र एवं उचित कार्रवाई नहीं की गई। तब निकट भविष्य में ब्राह्मण समाज अपना आंदोलन और अधिक तीव्र करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.