Logo
ब्रेकिंग
'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल….तेगबहादुर के चलत भयो जगत को शोक, है है है सब जग भयो, जै जै जै सुरलोक

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मानवता रक्षक सृष्टि की चादर गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत वर्ष के उपलक्ष में पंजाबी साहित्य अकादमी और श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में कीर्तन दरबार का आयोजन श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी अरविंद मार्ग परिसर स्थित खालसा सभा गृह में आयोजित किया गया। जिसमें पंथ प्रसिद्ध कीर्तनिये जात्थे भाई जसकरण पटियाला वाले एवं साथी द्वारा संगत को गुरबाणी गायन से जोडा। जसबीर सिंह राणा ने कथा के माध्यम से गुरुतेग बहादुर जी की शहादत को संगत के समक्ष प्रस्तुत किया। ज्ञानी मान सिंह एवं ज्ञानी हंसराज सिंह ने भी गुरु शब्दों का गायन किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पंजाबी साहित्य अकादमी के निर्देशक इंद्रजीत सिंह खनूजा सहायक निर्देशक दीपक गुप्ता तथा क्षेत्रीय समन्वय संयोजक कवलजीत सिंह गांधी ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दी।

उन्होंने अपने विचारों से आई हुई संगत को अवगत कराया। कार्यक्रम में समाज की होनहार बच्ची नमनदीप कौर टुटेजा को मेधावी छात्रा के रूप में संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने आई हुई संगत को आगे भी इसी तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में जुड़े रहने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में गुरु सिंह सभा अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह, गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास दरबार से कश्मीर सिंह सोढ़ी एवं गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के सचिव अजीत छाबड़ा, सह सचिव हरजीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, कार्यसमिति सदस्य सतपाल सिंह डंग, गगनदीप सिंह, गुरंविदर सिंह, सदस्य गुरमीत सिंह, बलजीत सिंह, जसपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित रहे। गुरू तेग बहादुर जी की शहादत पर अपनी श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट अमृतवाणी टेलीविजन पर मलकीत सिंह एवं साथी के द्वारा किया गया। समापन पर गुरु का लंगर वरताया गया। सिख समाजजन व नागरिक मौजूद थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.