Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

रंगबिरंगे परिधान में गरबा, समान लयताल में नृत्य ….वेरे मजदूर संघ महिला समिति का भव्य गरबा रास, पुरस्कृत होते खिल उठेही चेहरें

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेल्वे मजदूर संघ रतलाम मण्डल महिला समिति द्वारा 4 अक्टूबर शनिवार को सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट रतलाम में महिला रेल कर्मचारियों एवं रेल परिवार की महिलाओ के लिए गरबा रास -2025 एवं पारिवारिक मिलन का आयोजन किया गया। रंगबिरंगे परिधान में गरबा पांडाल में पहुंची महिलाओं ने एक लय व ताल में गरबा नृत्य कर एकजुटता प्रदर्शित की।

कार्यक्रम में विनीता अभिलाष नागर एवं सीमा प्रताप गिरी का मुख्य आतिथ्य एवं रेणु नरेन्द्र सिँह सोलंकी के विशेष सहयोग रहा। सभी सहभागी मातृ शक्ति को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम महिला समिति का था। इसलिए समिति संयोजक संध्या यादव, समिति मण्डल अध्यक्ष रंजीता वैष्णव, समिति मण्डल सचिव उषा खींची, युवा महिला समिति अध्यक्ष कु. श्रेया का संयोजन एवं विशेष मार्गदर्शन रहा।

प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि गरबा रास की महिलाओं द्वारा खूब सराहना की। कार्यक्रम पश्चात समस्त महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें नेहा परमार, नम्रता यादव, सृष्टि रोहतगी, सुरेखा रामावत, जीवन खंडेलवाल, वैशाली पंड्या, दीपा शर्मा, सुनिता वर्मा एवं जयश्री को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए विशेष तौर पर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर महिला समिति की सभी सदस्याओ एवं सहभागी मातृ शक्ति एवं कार्यक्रम के व्यवस्थापक शाखा सचिव बॉपी चौधरी, राजेंद्र चौधरी, सुनील डागर, अरविन्द शर्मा, अमित चौहान, अशोक टंडन, दीपक गुप्ता, राकेश खींची,महेंद्र सिँह राठौर, योगेश पाल,संजय कुमार उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds