Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

DP ज्वैलर्स के विरुद्ध FIR की चेतावनी….रामचरितमानस की पवित्र चौपाई को तोड़-मरोड़ कर छापने पर परशुराम कल्याण बोर्ड ने भृकुटि तानी

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम । स्वर्ण आभूषण निर्माता और विक्रेता फर्म डीपी ज्वैलर्स द्वारा विज्ञापन में श्री रामचरितमानस की पवित्र चौपाई को तोड़-मरोड़ कर प्रकाशित करने पर मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड की नगर इकाई ने नाराजगी जताई है। बोर्ड के पदाधिकारियों का कहना है कि इसके लिए संस्थान के जिम्मेदारों को इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। बोर्ड द्वारा धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए संस्थान के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।
परशुराम कल्याण बोर्ड के नगर अध्यक्ष सुनील दुबे एवं सचिव चेतन्य शर्मा ने बताया कि डीपी ज्वैलर्स द्वारा अपने व्यापारिक फायदे के लिए हमारे धार्मिक ग्रंथ तुलसीदास द्वारा रचित श्री रामचरितमानस की एक चौपाई के एक हिस्से को बदल कर विज्ञापन में प्रकाशित किया गया है। प्रकाशन भी विजयादशमी जैसे पर्व पर हुआ है जिस दिन आराध्य देव श्री राम जी की पूजा-अर्चना की जाती है। इससे सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं और लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं। हिन्दुओं और सनातन समाज के लिए भगवान श्री राम आराध्य हैं श्री रामचरित मानस उनके आदर्श जीवन पर केंद्रित धर्मग्रंथ होकर सभी के लिए पूजनीय है। ऐसे किसी भी धार्मिक प्रतीक, मंत्र, श्लोक, दोहा, चौपाई, आराध्य आदि का अपने निजी फायदे के लिए छेड़छाड़ करना या दुरुपयोग करना सरासर गलत है। इसके लिए संस्थान से सर्व सनातन समाज से माफी मांगने की अपेक्षा की गई है। ऐसा कुत्सित प्रयास भविष्य में कोई और न करे, इसके लिए परशुराम कल्याण बोर्ड की नगर इकाई द्वारा संस्थान और इसके जिम्मेदारों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। मामले में डीपी ज्वेलर्स के संचालक अनिल कटारिया से उनका पक्ष लेना मोबाइल फोन लगाया गया। उन्होंने फोन रिसीव कर आवाज नहीं आ रही कहते हुए बंद कर दिया। दूसरी बार कॉल करने पर फोन मैसेज मोड़ पर डाल डाल दिया।

कारोबार बढ़े, धृष्टता न हो

पदाधिकारीद्वय का कहना है कि रतलाम की पहचान देश और प्रदेश में सोने की शुद्धता को लेकर भी है। यह विश्वास यहां के व्यापारियों ने अपनी ईमानदारी और वनचनबद्धता से कमया है। फिर किसी भी शहर, जिला, प्रदेश, देश की प्रगति वहां के स्थानीय व्यापार-व्यवसाय के उतरोत्तर पनपने से ही संभव है। इसलिए, परशुराम कल्याण बोर्ड भी चाहता है कि हमारे शहर और जिले का कारोबार बढ़े। लेकिन उसके लिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी प्रकार की धृष्टता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पर सख्त आपत्ति और कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.