Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

नवमीं की निराली छटा…..फैंसी ड्रेस व चुनर यात्रा के साथ किया मातारानी की आराधना का समापन

-उमंग राजबाग़ गरबा महोत्सव:- किसी ने काली मां का रूप धरा तो कोई बनी लक्ष्मीबाई
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नवरात्रि के नौ दिनी आराधना उत्सव के तहत नवमीं को विभिन्न आयोजन हुए। उमंग राजबाग़ गरबा उत्सव में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हें बच्चों ने खूब आकर्षित किया। वहीं दो बत्ती डाट पुल रोड स्थित नवयुवक मंडल के आयोजन में चुनर यात्रा निकाली गई। उत्साह के साथ मातारानी की आराधना उत्सव का समापन किया गया।


राजबाग़ कॉलोनी में उमंग गरबा उत्सव समिति द्वारा नौ दिनी गरबा आयोजन में महिलाओं ने अलग-अलग थीम पर गरबे खेले। नवमीं को 8 साल तक के बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें उत्साह दिखाया तथा 51 बच्चों की एंट्री आई। कोई नन्ही बच्ची मां काली का रूप धरकर आई तो कोई महारानी लक्ष्मीबाई बनी। इसी तरह स्पाइडरमैन, न्यूज़ पेपर, मारवाड़ी काकोसा-काकीसा, कान्हा, भगवान श्री राम, सीता सहित बच्चों ने कई आकर्षक प्रदर्शन कर दर्शकों को गुदगुदाया।


निर्णायक की भूमिका में समाजसेविका, श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती सविता तिवारी, पीएनबी मैनेजर नयन सुभेदार व श्री अरविंद सोसायटी मातृ विद्या मंदिर की अध्यापिका श्रीमती विशाखा सुभेदार रहे।
समिति के महावीर जैन, मुकेश कपूर, चेतन शर्मा, भावना गुर्जर ने बताया कि कॉलोनी में 5वें वर्ष के आयोजन में नौ दिन तक खूब उत्साह रहा। हर रोज पृथक गरबा थीम की शहरभर में चर्चा रही।
फैंसी ड्रेस में 5 वर्ष तक के प्रथम ग्रुप में आराध्या शर्मा (काली मां) प्रथम, खनक पंवार (रानी लक्ष्मीबाई) द्वितीय व प्रियांशी सूर्यवंशी माता (लक्ष्मीजी) तृतीय रही।
इसी तरह 8 साल वर्ष के द्वितीय ग्रुप में अनव ओझा (श्री कृष्ण) प्रथम, इरा परमार (भारत माता) द्वितीय तथा रिद्धिमा शर्मा (न्यूज़ पेपर) तृतीय रही। इसके बाद आर्केस्ट्रा पर रंगारंग गरबा का आयोजन कर माता को बिदाई दी गई।


101फिट की चुनरी यात्रा निकली:- दो बत्ती डाट पुल रोड नवयुवक मंडल द्वारा माता रानी की महाआरती के पूर्व मात्र शक्ति द्वारा 101 फिट की चुनरी यात्रा निकली गई नव युवक मंडल कुलदीप दुबे सुमित पांडे ने बताया चुनरी यात्रा में धर्म जागरण की विभाग सह आयोजिक ज्योति चौधरी, धर्म जागरण की प्रांत सहयोजिका नूतन भट्ट, जिला प्रमुख श्रीमती आशा दुबे के मुख्य आतिथ्य में माता जी की आरती की गई। इसके उपरांत कालिका माता मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को 7 क्विंटल दूध की फरियाली खीर का वितरण भी किया गया। मंडल ने अष्टमी के दिन भी 10 क्विंटल आलू की फिंगर चिप्स की प्रसादी वितरित की।
कार्यक्रम में सुनील पांडे, कालू पांडे, देवशंकर पांडे, ऋतु पावर, अंकिता यादव, मोनिका साहित बड़ी संख्या में युवा ओर मात्र शक्ति उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.