Logo
ब्रेकिंग
ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि...

पुलिस की ये कैसी कार्रवाई… सुनवाई के बजाय पीड़ित को ही लॉकअप में डालने का आरोप

-सुनवाई नहीं होने पर एसपी के पास पहुंचे पीड़ित, औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना का मामला
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। तीन दिन पूर्व रतलाम के बरबड़ क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद व खूनी संघर्ष के बाद पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं की गई। उल्टा पीड़ित को ही लॉकअप में डाल दिया गया। परिजन मामला लेकर जनसुनवाई में एसपी अमित कुमार के पास पहुंचे। हमला करने वालों के हौंसले इतने बुलंद है कि पीड़ित पक्ष एसपी से बदमाशों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आश्वासन लेकर घर पहुंचे ही थे, तब उल्टा पुलिसकर्मी उनके घर जा धमके। यहां से पीड़ित पक्ष के दो युवकों को उठाकर थाने ले आए और लॉकअप में बंद कर दिया।
बता दें कि 27 सितंबर-2025 को औद्योगिक थाना अंतर्गत बरबड़ क्षेत्र में रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ था। इसमें कान्हा पिता पूनमचंद जाट निवासी बरबड़ रोड, चंदाबाई जाट और दिव्या जाट सहित अन्य आरोपियों ने अभय जाट की दुकान पर पहुंचकर पहले विवाद शुरू किया। अभय जाट का बुआ का लडक़ा मनीष जाट सामने ही चाय की दुकान चलाता है। विवाद बढ़ता देख वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके सिर पर तलवार और फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान अभय जाट की गर्भवती बहन भूमिका पति कमलेश जाट मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आसपास के रहवासियों और राहगीरों ने बीच-बचाव किया। औद्योगिक थाने पर मामले को गंभीर न मानते हुए महज मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि आरोपी पक्ष की ओर से अतिरिक्त धाराओं में पीड़ित पक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
गंभीर घायल मनीष जाट वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। इनके साथ ही गर्भवती महिला भूमिका भी भर्ती है। पीड़ितों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र के पुलिसकर्मियों द्वारा अभी तक भर्ती घायल भाई-बहनों के बयान लेना तक मुनासिब नहीं समझा। इधर आरोपी कान्हा पिता पूनमचंद जाट की तरफ से पीड़ित पक्ष को धमकाने के लिए बदमाश क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित कर रहे हैं। सोमवार शाम को हमले में घायल मनीष जाट के भाई को धमकाने एक बदमाश पहुंचा। उक्त बदमाश के धमकाने और चाकू लहराने का सीसीटीवी मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने जनसुनवाई में एसपी कुमार को शिकायत के साथ पेश भी किया।
मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अभय जाट ने बताया कि मंगलवार को एसपी अमित कुमार के पास जनसुनवाई में शिकायत करने हम पहुंचे थे। एसपी ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर औद्योगिक थाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के आश्वासन के बाद अभय अपने भाई राजेश जाट के साथ बरबड़ रोड स्थित घर पहुंचा ही था कि कुछ ही मिनटों में उनके घर पुलिसकर्मी दो पहिया वाहन से पहुंचे। दोनों भाइयों को बदमाशों की तरह उठाकर थाने ले गए और लॉकअप में बंद कर दिया। दोनों पीड़ित युवकों द्वारा विनती किए जाने के बाद उन्हें लॉकअप से यह धमकी देते हुए पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला कि अब दोबारा एसपी के पास गए तो तुम्हें छोड़ेंगे नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds