-12952 कर्मचारी व 363 रिटायर्ड कर्मचारियों के खातों में राशि आई।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दशहरा पूर्व बोनस का ऑर्डर जारी होम के बाद रतलाम रेल मंडल ने भुगतान के मामले में इंडियन रेलवे में नंबर वन रहने का तमगा फिर से अपने नाम कर लिया है। यहां रिटायर्ड सहित कार्यरत रेलवे कर्मचारियों को करीब 22 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। कार्मिक विभाग के अलावा रेलवे की आर्थिक रीड माने जाने वाले अकाउंट्स विभाग के कर्मचारियों ने कमर तोड़ काम किया। ऐसे में बोनस भुगतान ने सभी कर्मचारियों के बीच त्योहारी खुशियां लौटा दी है।
बता दें कि इस प्रकिया के पीछे कर्मचारियों की क्रमिक मेहनत रहती है। बड़ा योगदान अकाउंट (लेखा) विभाग व कार्मिक विभाग का रहता है। मगर प्रारंभिक प्रकिया कार्मिक विभाग के वेतन अनुभाग सेक्शन की ही रहती है। इस आधार पर अकाउंट्स विभाग कार्यवाही करता है।
ऑर्डर आते ही अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट:- बोनस भुगतान की मंजूरी के ऑर्डर रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए। इसके बाद प्रमुख दो विभाग सहित आईटी सेल कर्मचारी एक्शन में आ गए।

दरअसल कार्मिक द्वारा सर्वप्रथम मंडल के कर्मचारियों का प्रेजेंटेशन तैयार किया। साथ ही मौजूदा वित्तीय वर्ष में रिटायर्ड हुए कर्मचारियों के माह की गणना की गई। भुगतान के लिए ऑनलाइन शीट तैयार कर यह लेखा विभाग को फॉरवर्ड की गई। इसके बाद लेखा विभाग के क्लर्क व वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी द्वारा बिलों की जांच कर शीट अधिकारी को प्रस्तुत की गई।
इस बीच आईटी विभाग के इंजीनियर रघुनाथ महतो द्वारा सॉफ्टवेयर की निगरानी के चलते कर्मचारियों के बैंक खाते में राशि का भुगतान किया गया। बड़ी बात है कि कर्मचारियों में दिव्यांग कर्मचारी है, जिन्होंने भी शिद्दत से काम किया।
कर्मचारियों ने कमर कसी- इस वर्ष भी बोनस भुगतान में अव्वल रहने के लिए कर्मचारियों ने कमर सके ली थी। जैसे ही रेलवे बोर्ड का ऑर्डर जारी हुआ। इसके बाद अव्वल रहने की कवायद शुरू कर दी गई। कार्मिक विभाग और लेखा विभाग के तालमेल से बोनस का कार्य समय पर किया गया।
बैंक खातों में 100 फीसदी राशि जारी:- बोनस भुगतान की मंडल द्वारा 100 फीसदी प्रकिया पूरी कर ली गई है। बारी-बारी से खातों में यह राशि आना शुरू हो गई।
प्राप्त अधीकृत आंकड़ों के मुताबिक 12952 कर्मचारी व 363 रिटायर्ड कर्मचारियों के खातों में कुल 219771519 रुपए बोनस राशि जारी की गई। इसमें 215584623 रुपए कर्मचारियों तथा 4186896 रुपए रिटायर्ड का भुगतान शामिल है।
भुगतान में इनकी रही खास भूमिका:- बोनस भुगतान में लेखा तथा कार्मिक विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की खास भूमिका रही। इसमें कार्मिक विभाग से डीपीओ प्रभारी सोमनाथ गायकवाड, एपीओ दिनेश कसेरा, एचके बार्गे, संजय शिनखेडकर, स्वाति पंडित, नितिन कुशवाह, विजय साह शामिल रहे।
जबकि लेखा विभाग से एडीएफएम कृष्ण कुमार, मदनलाल डबरिया, जेठमल रेगर, राजेश मीना, रघुनाथ महतो एसई आईटी, अब्दुल मलिक कुरेशी, गोपाल प्रभाकर, विश्वजीत सिंह भाट्टी एसई आईटी, चिरंजीलाल मीना सीनियर एसओ, राजेंद्र रायक सीनियर एसओ, चितरंजन गर्ग, शिकंदर ठाकुर, अर्पित परदेशी, मुकेश तिवारी, विद्या कुमारी, राहुल टटवाड़े, इरफान मंसूरी, तुषार हाड़ा, विजय कुमार सीनियर एसओ का बेहतरीन सहयोग रहा।
